BIHAR NEWS : 'अगर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया तो...', CM आवास के पास पहुंचे JDU कार्यकर्त्ता बोले ....कोई दो तीन लोग कैसे कुछ भी तय कर सकता है Bihar Politics : नीतीश दिल्ली गए तो बिहार में कैसे बदलेंगे पावर समीकरण? किसका क्या होगा रोल Bihar News : नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री तय? कौन हैं बिहार के होने वाले डिप्टी सीएम निशांत Bihar Politics : बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे, निशांत ज्वाइन करेंगे JDU; भाजपा से इनके मुख्यमंत्री बनने की चर्चा तेज; थोड़ी देर में शुरू होगी बैठक Bihar News: राज्यसभा चुनाव नामांकन के बीच विधान परिषद की सीटों को लेकर भी चर्चा तेज, जानिए क्या है यहां का समीकरण Bihar politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर “होली का मजाक”! केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले - नीतीश जी मुख्यमंत्री हैं Nitish Kumar: नीतीश चले दिल्ली! बिहार में कुर्सी पर 'कमल', राज्यसभा रिजल्ट के बाद नई सरकार का गठन Nitish Kumar : नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर: निर्दलीय विधायक से 10 बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, अब राज्यसभा की तैयारी Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश
24-Jun-2025 02:53 PM
By First Bihar
Bihar News: बीबी 420...! बिहार के गोपालगंज जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां शादी के महज 10 दिन बाद ही एक नवविवाहिता अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई । यह मामला फुलवारिया थाना क्षेत्र के कोयला देवा टोला गांव का है, जहां के रहने वाले मंटू कुमार रजक ने अपनी पत्नी चुलबुली देवी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
पूछताछ के दौरान मंटू ने बताया कि, 5 जून को दोनों की विधिवत शादी हुई थी। लेकिन 15 जून को चुलबुली ने आधार कार्ड में सुधार करवाने का बहाना बनाकर मंटू और उसकी बहन को अपने साथ कुसौंधी बाजार ले गई। वहां पहुँचकर उसने मंटू और उसकी बहन को एक दुकान पर भेजा और इस दौरान वह मौके से चकमा देकर गायब हो गई। शुरुआत में मंटू ने लगभग 7 से 8 दिन तक पत्नी की तलाश की, लेकिन जब कोई जानकारी नहीं मिली तो उसने पुलिस में शिकायत की। मंटू का दावा है कि इस दौरान उसे पता चला कि चुलबुली देवी का पहले से ही मीरगंज थाना क्षेत्र के कुसौंधी गांव निवासी आदित्य कुशवाहा से प्रेम संबंध था और उसी के साथ वह भाग गई है।
मंटू ने यह भी आरोप लगाया कि चुलबुली अपने साथ लगभग 8 लाख रुपये मूल्य के गहने, नकद राशि और कुछ अन्य संपत्ति भी लेकर गई है। इस घटना से न केवल मंटू बल्कि पूरे परिवार को धोखा और मानसिक पीड़ा का सामना करना पड़ रहा है। अब फुलवारिया थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपितों की तलाश की जा रही है। यह मामला एक बार फिर प्रेम संबंधों, पारिवारिक विश्वास और तात्कालिक विवाह निर्णयों पर सवाल खड़ा करता है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोनों पक्षों से पूछताछ की जाएगी और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।