ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : 'अगर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया तो...', CM आवास के पास पहुंचे JDU कार्यकर्त्ता बोले ....कोई दो तीन लोग कैसे कुछ भी तय कर सकता है Bihar Politics : नीतीश दिल्ली गए तो बिहार में कैसे बदलेंगे पावर समीकरण? किसका क्या होगा रोल Bihar News : नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री तय? कौन हैं बिहार के होने वाले डिप्टी सीएम निशांत Bihar Politics : बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे, निशांत ज्वाइन करेंगे JDU; भाजपा से इनके मुख्यमंत्री बनने की चर्चा तेज; थोड़ी देर में शुरू होगी बैठक Bihar News: राज्यसभा चुनाव नामांकन के बीच विधान परिषद की सीटों को लेकर भी चर्चा तेज, जानिए क्या है यहां का समीकरण Bihar politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर “होली का मजाक”! केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले - नीतीश जी मुख्यमंत्री हैं Nitish Kumar: नीतीश चले दिल्ली! बिहार में कुर्सी पर 'कमल', राज्यसभा रिजल्ट के बाद नई सरकार का गठन Nitish Kumar : नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर: निर्दलीय विधायक से 10 बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, अब राज्यसभा की तैयारी Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश

Bihar News : संविधान में संशोधन पर अडिग बाबा बागेश्वर, हिन्दू विरोधी ताकतों पर बरसे

Bihar News : गोपालगंज में हनुमंत कथा के दूसरे दिन पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री खूब गरजे हैं, हिन्दू राष्ट्र को लेकर बोलते हुए विरोधी ताकतों को करारा जवाब भी दिया है।

08-Mar-2025 08:37 AM

By First Bihar

Bihar News : गोपालगंज में हनुमंत कथा के दूसरे दिन प्रसिद्ध कथावाचक और धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर हिन्दू अकेले रहेंगे तो टूट जाएंगे और इकठ्ठे रहेंगे तो कोई तोड़ नही सकता है। 


आगे उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि अगर कुत्ते को एक पत्थर मारो तो वह भाग जाएगा, लेकिन अगर वही पत्थर किसी मधुमक्खी के छत्ते पर मार दो तो आपको भागना पड़ेगा, इसका मतलब है की कुत्ता अकेला था और मधुमक्खी इकट्ठा।


हिन्दू अलग रहेगा तो उन्हें ऐसे ही भागना पड़ेगा और हिन्दू इकट्ठा रहेगा तो देशद्रोही ताकतों को भागना पड़ेगा। तुम हमारा साथ दो और हम तुम्हे हिंदु राष्ट्र देंगे। उन्होंने कहा कुछ लोग कह रहे है कि हम संविधान के खिलाफ है, ऐसा बिलकुल नहीं है।


हम भारत के संविधान का सम्मान करते हैं, इसके पहले भी 125 बार से ज्यादा संविधान में संशोधन हो चुका है, एक बार फिर हिन्दू राष्ट्र के लिए संविधान में संशोधन करने की अब आवश्यकता आन पड़ी है।


बताते चलें कि हनुमंत कथा के दूसरे दिन भोजपुरी अभिनेता व बीजेपी सांसद मनोज तिवारी, रितेश पाण्डेय, शिवेश मिश्रा, पूर्व विधायक मिथिलेश तिवारी सहित अन्य भाजपा नेता भी वहां पहुंचे थे और बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया।


पिछले कुछ समय से लगातार बाबा बागेश्वर को लेकर बिहार के नेता एक-दूसरे पर आक्रमण कर रहे और अलग-अलग तरह के बयान भी दे रहे। ऐसे में कथा के दूसरे दिन उन्होंने इनमें से कइयों की बातों का आक्रामकता पूर्वक जवाब दिया है।