ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : 'अगर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया तो...', CM आवास के पास पहुंचे JDU कार्यकर्त्ता बोले ....कोई दो तीन लोग कैसे कुछ भी तय कर सकता है Bihar Politics : नीतीश दिल्ली गए तो बिहार में कैसे बदलेंगे पावर समीकरण? किसका क्या होगा रोल Bihar News : नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री तय? कौन हैं बिहार के होने वाले डिप्टी सीएम निशांत Bihar Politics : बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे, निशांत ज्वाइन करेंगे JDU; भाजपा से इनके मुख्यमंत्री बनने की चर्चा तेज; थोड़ी देर में शुरू होगी बैठक Bihar News: राज्यसभा चुनाव नामांकन के बीच विधान परिषद की सीटों को लेकर भी चर्चा तेज, जानिए क्या है यहां का समीकरण Bihar politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर “होली का मजाक”! केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले - नीतीश जी मुख्यमंत्री हैं Nitish Kumar: नीतीश चले दिल्ली! बिहार में कुर्सी पर 'कमल', राज्यसभा रिजल्ट के बाद नई सरकार का गठन Nitish Kumar : नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर: निर्दलीय विधायक से 10 बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, अब राज्यसभा की तैयारी Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश

POLICE CRIMINAL ENCOUNTER : सुबह- सुबह गोपालगंज में मुठभेड़, पुलिस एनकाउंटर में कुख्यात अपराधी घायल

POLICE CRIMINAL ENCOUNTER : अहले सुबह गोलियों की गूंज से बिहार का गोपालगंज दहल उठा. पुलिस और अपराधी बीच मुठभेड़ हुई. एनकाउंटर में अपराधी जख्मी हो गया.

19-Jan-2025 08:21 AM

By First Bihar

POLICE CRIMINAL ENCOUNTER : बिहार में एक बार फिर पुलिस एनकाउंटर देखने को मिला है। खबर यह है कि पुलिस ने एक पुराने मामले में आरोपी को गोली मारी है। इसके साथ ही इसे गिरफ्त में भी ले लिया गया है। इसके बाद इसने अपने अपराध भी कबूल लिए हैं। इसके बाद अब पुलिस की टीम अब इस अपराधी से पुराने कई मामले के राज जानने में लगी हुई है। फिलहाल पुलिस इससे पूछताछ करने में लगी हुई है। 


जानकारी के मुताबिक, बिहार के गोपालगंज में आज सुबह-सुबह पुलिस एनकाउंटर की खबरें निकल कर सामने आई है। यहां पुलिस की एक टीम ने एक आपराधिक के पैर में गोली मारकर उसे अपने कब्जे में ले लिया है। जबकि, इस घटना के बीच दो अपराधी किसी तरह भागने में सफल रहे। इसके बाद अब पुलिस मामले की तहकीकात में लगी हुई है। 


बताया जा रहा है कि इस अपराधी की पहचान अभिषेक के रूप में हुई है। यहां  उचकागांव थाने की पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। जिसमें दोनों तरफ से चली जमकर गोली। घायल अपराधी अभिषेक ने शिक्षक हत्याकांड मामले में रेकी करने की बात स्वीकार ली है। सदर अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच किया गया रेफर। फरार अपराधियों की गिरफ्तारी में जुटी एसआइटी की टीम।