ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : 'अगर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया तो...', CM आवास के पास पहुंचे JDU कार्यकर्त्ता बोले ....कोई दो तीन लोग कैसे कुछ भी तय कर सकता है Bihar Politics : नीतीश दिल्ली गए तो बिहार में कैसे बदलेंगे पावर समीकरण? किसका क्या होगा रोल Bihar News : नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री तय? कौन हैं बिहार के होने वाले डिप्टी सीएम निशांत Bihar Politics : बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे, निशांत ज्वाइन करेंगे JDU; भाजपा से इनके मुख्यमंत्री बनने की चर्चा तेज; थोड़ी देर में शुरू होगी बैठक Bihar News: राज्यसभा चुनाव नामांकन के बीच विधान परिषद की सीटों को लेकर भी चर्चा तेज, जानिए क्या है यहां का समीकरण Bihar politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर “होली का मजाक”! केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले - नीतीश जी मुख्यमंत्री हैं Nitish Kumar: नीतीश चले दिल्ली! बिहार में कुर्सी पर 'कमल', राज्यसभा रिजल्ट के बाद नई सरकार का गठन Nitish Kumar : नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर: निर्दलीय विधायक से 10 बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, अब राज्यसभा की तैयारी Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश

Bihar Teacher News: बिहार के 110 शिक्षकों पर गिरी गाज, शिक्षा विभाग ने ले लिया बड़ा एक्शन

Bihar Teacher News: बिहार के गोपालगंज में 110 शिक्षकों के खिलाफ शिक्षा विभाग ने बड़ा एक्शन ले लिया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने इन शिक्षकों से 24 घंटे के भीतर शो-कॉज पूछा है.

07-Apr-2025 07:43 PM

By First Bihar

Bihar Teacher News: गोपालगंज के कुचायकोट प्रखंड के शिक्षकों को ई-शिक्षा कोष ऐप पर अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं करने का भारी खामियाजा भुगतना पड़ा है। 


दरअसल, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने सोमवार को 110 शिक्षकों पर कड़ा एक्शन लेते हुए उनकी एक दिन की वेतन रोक कर दी और 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण की मांग की। यदि शिक्षकों ने निर्धारित समय में स्पष्टीकरण नहीं दिया, तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए वरीय अधिकारियों से अनुशंसा की जाएगी।


विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने और शिक्षकों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए हाजिरी रजिस्टर के साथ-साथ ई-शिक्षा कोष ऐप पर भी उपस्थिति दर्ज करने का निर्देश दिया गया है। इसके बावजूद कुछ शिक्षक इस निर्देश की अनदेखी कर रहे हैं। 


सोमवार को हुई ऑनलाइन उपस्थिति जांच में 110 शिक्षकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं की थी, जबकि कुछ शिक्षकों ने समय के बाद अपनी हाजिरी बनाई थी। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि समय पर स्पष्टीकरण न देने वाले शिक्षकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।