BIHAR NEWS : 'अगर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया तो...', CM आवास के पास पहुंचे JDU कार्यकर्त्ता बोले ....कोई दो तीन लोग कैसे कुछ भी तय कर सकता है Bihar Politics : नीतीश दिल्ली गए तो बिहार में कैसे बदलेंगे पावर समीकरण? किसका क्या होगा रोल Bihar News : नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री तय? कौन हैं बिहार के होने वाले डिप्टी सीएम निशांत Bihar Politics : बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे, निशांत ज्वाइन करेंगे JDU; भाजपा से इनके मुख्यमंत्री बनने की चर्चा तेज; थोड़ी देर में शुरू होगी बैठक Bihar News: राज्यसभा चुनाव नामांकन के बीच विधान परिषद की सीटों को लेकर भी चर्चा तेज, जानिए क्या है यहां का समीकरण Bihar politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर “होली का मजाक”! केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले - नीतीश जी मुख्यमंत्री हैं Nitish Kumar: नीतीश चले दिल्ली! बिहार में कुर्सी पर 'कमल', राज्यसभा रिजल्ट के बाद नई सरकार का गठन Nitish Kumar : नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर: निर्दलीय विधायक से 10 बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, अब राज्यसभा की तैयारी Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश
21-Apr-2025 04:25 PM
By First Bihar
Bihar News: गोपालगंज में सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि शराब बंदी वाले बिहार में नशे में धुत चौकीदार एक महिला के साथ खेड़खानी कर रहा है। इस वायरल वीडियो में मौजूद चौकीदार की पहचान कुचायकोट थाना में तैनात गोबिंद यादव के रूप में हुई है और वीडियो में दिख रही महिला चौकीदार की रिश्तेदार बतायी जा रही है।
इस वायरल वीडियो के मामले में गोपालगंज एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि यह वायरल वीडियो कुचायकोट थाना के चौकीदार गोबिंद यादव की है और जिस महिला के साथ नशे में छेड़खानी का वीडियो वायरल हो रहा है, वह महिला चौकीदार की ही रिश्तेदार है। पुलिस का दावा है कि उक्त चौकीदार गोबिंद यादव महिला के साथ कोई छेड़खानी नही कर रहा था और ना ही उसने शराब पी रखी थी।
उधर जब इस बाबत एसपी से बात की गई तो उन्होंने यह भरोसा दिलाया है कि अभी इस मामले की जांच जारी है। अगर वाकई में इस चौकीदार ने शराब का सेवन किया होगा तो इस पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बताते चलें कि बिहार में शराब बंदी के बीच ऐसे कई वीडियो रोज वायरल होते रहते हैं जिसमें लोगों ने शराब का सेवन किया होता है. हालांकि ज्यादातर मौकों पर उन पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है.
नमो नारायण मिश्रा की रिपोर्ट