BIHAR NEWS : 'अगर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया तो...', CM आवास के पास पहुंचे JDU कार्यकर्त्ता बोले ....कोई दो तीन लोग कैसे कुछ भी तय कर सकता है Bihar Politics : नीतीश दिल्ली गए तो बिहार में कैसे बदलेंगे पावर समीकरण? किसका क्या होगा रोल Bihar News : नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री तय? कौन हैं बिहार के होने वाले डिप्टी सीएम निशांत Bihar Politics : बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे, निशांत ज्वाइन करेंगे JDU; भाजपा से इनके मुख्यमंत्री बनने की चर्चा तेज; थोड़ी देर में शुरू होगी बैठक Bihar News: राज्यसभा चुनाव नामांकन के बीच विधान परिषद की सीटों को लेकर भी चर्चा तेज, जानिए क्या है यहां का समीकरण Bihar politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर “होली का मजाक”! केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले - नीतीश जी मुख्यमंत्री हैं Nitish Kumar: नीतीश चले दिल्ली! बिहार में कुर्सी पर 'कमल', राज्यसभा रिजल्ट के बाद नई सरकार का गठन Nitish Kumar : नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर: निर्दलीय विधायक से 10 बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, अब राज्यसभा की तैयारी Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश
09-Mar-2025 04:46 PM
By First Bihar
Bihar news: बिहार के गोपालगंज में शादी के दौरान एक युवक ने आर्केस्ट्रा में नर्तकी के सामने फायरिंग किया, SDPO ने जांच का आदेश दे दिया। दरअसल गोपालगंज के भोरे थाना क्षेत्र के डोमनपुर पंचायत के खरपकवा शर्मा टोला में शनिवार की रात एक बारात में हुई हर्ष फायरिंग किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक ने आर्केस्ट्रा में नर्तकी के साथ डांस करते हुए हवाई फायरिंग करता दिख रहा है।
बताया जा रहा है कि यह घटना राजेश शर्मा के घर आई बारात में हुई है, जहां बारातियों के मनोरंजन के लिए आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था। इस दौरान एक युवक स्टेज पर चढ़कर फायरिंग करने लगा। वहीं मौके पर मौजूद बाराती में से किसी ने इस पूरी घटना को मोबाइल में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया उसके बाद सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद मामला थाने तक पहुंच गया।
हथुआ के एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता जानकारी दी है कि इस मामले की जांच की जा रही है। पुलिस आरोपी युवक की पहचान कर रहा है आरोपी की पहचान के बाद उसे गिरफ्तार करने की जाएगी और जल्द ही उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।