ब्रेकिंग न्यूज़

पूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला LPG यूजर्स ध्यान दें: समय रहते जरूर कर लें AADHAAR से जुड़ा यह जरूरी काम, वरना नहीं बुक होगा गैस सिलेंडर LPG यूजर्स ध्यान दें: समय रहते जरूर कर लें AADHAAR से जुड़ा यह जरूरी काम, वरना नहीं बुक होगा गैस सिलेंडर BIHAR: जहरीली शराब से 10 लोगों की मौत के बाद एक्शन में पुलिस, 3500 लीटर शराब को किया नष्ट ड्यूटी पर तैनात दारोगा ताज मोहम्मद खान को टेम्पू ने मारी टक्कर, ब्रेन हेमरेज से मौत बिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज: आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 12 जिलों के लिए चेतावनी बिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज: आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 12 जिलों के लिए चेतावनी Bihar News: इंटर छात्र की रहस्यमयी हत्या… घर से निकला, सुबह खेत में मिला शव; गला घोंटने के सबूत से सनसनी

Home / bihar / gopalganj-news / फंदे से लटका मिला महिला का शव… खुदकुशी या सुनियोजित साजिश? गोपालगंज में...

फंदे से लटका मिला महिला का शव… खुदकुशी या सुनियोजित साजिश? गोपालगंज में रहस्यमयी मौत से सनसनी

Bihar News: बिहार के गोपालगंज जिले में एक विवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बना दिया है। घर के कमरे में फंदे से लटका शव मिलने के बाद जहां एक तरफ इसे आत्महत्या बताया जा रहा है, वहीं मायके पक्ष ने इसे...

07-Apr-2026 04:23 PM

By First Bihar

Bihar News: बिहार के गोपालगंज जिले के बरौली थाना क्षेत्र के पचरूखिया गांव में एक 25 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। महिला का शव उसके घर के कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।


मृतका की पहचान गांव निवासी अनीश कुमार यादव की पत्नी लक्ष्मी देवी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि लक्ष्मी देवी का पति हैदराबाद में रहकर वेल्डिंग का काम करता है और घटना के समय वह घर पर मौजूद नहीं था। घर में महिला के अन्य परिजन मौजूद थे, जिनके द्वारा ही इस घटना की जानकारी पुलिस और मायके पक्ष को दी गई।


परिवारिक सूत्रों के अनुसार, पति-पत्नी के बीच लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था। इस कारण अक्सर दोनों के रिश्ते में तनाव की स्थिति बनी रहती थी। इसी बीच महिला का शव संदिग्ध हालत में फंदे से लटका मिलना कई सवाल खड़े कर रहा है।


घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के पिता देवेंद्र प्रसाद मौके पर पहुंचे। उन्होंने अपनी बेटी की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि साजिश के तहत की गई हत्या है, जिसे फांसी का रूप देने की कोशिश की गई है। उन्होंने बताया कि जब वे घर पहुंचे तो उनकी बेटी मृत अवस्था में थी और उसके गले पर फंदे के निशान स्पष्ट दिखाई दे रहे थे।


हालांकि, हत्या के पीछे किसी ठोस कारण का स्पष्ट खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन परिजनों का कहना है कि पारिवारिक विवाद इस घटना की बड़ी वजह हो सकती है। मृतका के मायके पक्ष ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की बात कही है।


वहीं पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, इसलिए इसे आत्महत्या और हत्या दोनों पहलुओं से जांचा जा रहा है। घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।


शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


फिलहाल इस घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। स्थानीय लोग भी इस मामले को लेकर चिंतित हैं और सच्चाई सामने आने का इंतजार कर रहे हैं।