India Nepal Border: तीन दिनों तक सील रहेगी भारत-नेपाल सीमा, त्रिवेणी बॉर्डर पर सख्त निगरानी; सामने आई यह बड़ी जगह India Nepal Border: तीन दिनों तक सील रहेगी भारत-नेपाल सीमा, त्रिवेणी बॉर्डर पर सख्त निगरानी; सामने आई यह बड़ी जगह E20 Petrol: 1 अप्रैल से देशभर में पेट्रोल को लेकर बदल गए नियम, जानें सरकार की नई गाइडलाइन बिहार में सुरक्षित कौन? बदमाशों ने JDU विधायक से मांगी रंगदारी, फेसबुक के माध्यम से गाली-गलौज बिहार में सुरक्षित कौन? बदमाशों ने JDU विधायक से मांगी रंगदारी, फेसबुक के माध्यम से गाली-गलौज Bihar Tourism : पटना से डोभी तक ग्रीन कॉरिडोर: हर 10 किलोमीटर पर सेल्फी पॉइंट, फलदार पेड़ों से सजेगा एनएच; मंत्री का एलान BIHAR NEWS : विप में शराबबंदी को लेकर नीरज कुमार और सुनील सिंह में भिडंत, MLC ने कहा - “हमाम में सभी नंगे हैं...मैं सभी के बारे में एक-एक बात जानता हूं..." Bihar News : पटना NEET छात्रा मौत मामला: कोर्ट की सख्त टिप्पणी, जांच अधिकारियों पर FIR का संकेत; हॉस्टल संचालक की जमानत याचिका खारिज Bihar News: CAG ने ATS को लेकर परिवहन अधिकारियों की खोल दी पोल, SOP का पालन किए बगैर जारी हुआ फिटनेस सर्टिफिकेट, सरकार को करोड़ों का नुकसान RRB Technician Exam City जारी: आ गई टेक्नीशियन भर्ती की डेट? कब, कैसे डाउनलोड होंगे एडमिट कार्ड, लेटेस्ट अपडेट
26-Feb-2026 10:14 AM
By First Bihar
BIHAR NEWS: बिहार के गोपालगंज जिले से शादी के नाम पर ठगी का एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों की पवित्रता पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। दो युवकों को सुनियोजित तरीके से शादी का झांसा देकर न सिर्फ लाखों रुपये ऐंठ लिए गए, बल्कि दुल्हनों के भेष में आई महिलाओं ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गईं।
कैसे रचा गया पूरा खेल?
राजस्थान के जयपुर (सांगानेर) निवासी अंकित कुमार और सवाई माधोपुर निवासी प्रिंस विवाह के इच्छुक थे। इसी दौरान एक स्थानीय दलाल (मेडिएटर) उनके संपर्क में आया। उसने भरोसा दिलाया कि बिहार में उनकी शादी अच्छे परिवार की लड़कियों से करवा दी जाएगी। शादी की जल्दी और बेहतर रिश्ते की चाह में दोनों युवक उसकी बातों में आ गए।
दलाल ने शादी तय कराने के एवज में दोनों युवकों से दो-दो लाख रुपये नकद लिए। इतना ही नहीं, शादी के आयोजन और अन्य खर्चों के नाम पर पचास-पचास हजार रुपये अतिरिक्त भी वसूल लिए गए। इस तरह कुल मिलाकर करीब पांच लाख रुपये ठग लिए गए। युवकों और उनके परिवारों को भरोसा दिलाया गया कि सब कुछ वैध और पारंपरिक तरीके से होगा।
धूमधाम से हुई शादी, तस्वीरों से बनाया गया भरोसा
योजना के तहत दोनों युवक अपने-अपने परिवार के साथ बस से गोपालगंज पहुंचे। वहां एक मैरिज हॉल में बाकायदा व्यवस्था की गई। मेहमानों के लिए भोजन की व्यवस्था थी, पंडित बुलाया गया और हिंदू रीति-रिवाज से सात फेरे भी संपन्न कराए गए। दुल्हनों को पारंपरिक परिधान में सजाया गया, वरमाला की रस्म हुई और शादी की तस्वीरें भी खिंचवाई गईं।
पूरी प्रक्रिया इतनी व्यवस्थित ढंग से की गई कि किसी को शक होने की गुंजाइश ही नहीं रही। परिवारों को लगा कि सब कुछ सामान्य और सही तरीके से हो रहा है। शादी के बाद विदाई की तैयारी भी की गई, जिससे माहौल और अधिक विश्वसनीय बन गया।
बस स्टैंड के रास्ते हुआ असली खुलासा
शादी के बाद जब दोनों दूल्हे अपनी-अपनी दुल्हनों के साथ ऑटो से बस स्टैंड की ओर रवाना हुए, तभी रास्ते में अचानक बाइक पर सवार चार युवक पहुंचे। उन्होंने ऑटो रुकवाया और दूल्हों के साथ मारपीट शुरू कर दी। चाकू दिखाकर उन्हें डराया गया और उनके पास मौजूद नकदी व सामान छीन लिया गया।
सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि इसी दौरान दोनों नई-नवेली दुल्हनें भी हमलावरों के साथ चली गईं। दूल्हों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन वे असहाय रह गए। कुछ ही मिनटों में पूरा गिरोह मौके से फरार हो गया और दूल्हे ठगे और लुटे हुए सड़क पर खड़े रह गए।
पुलिस में शिकायत, रैकेट होने की आशंका
घटना के बाद पीड़ित युवकों ने नगर थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कथित दलाल को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि यह कोई संगठित गिरोह हो सकता है, जो दूसरे राज्यों के युवकों को शादी का लालच देकर अपने जाल में फंसाता है।
पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या इस तरह की वारदात पहले भी हो चुकी है और कितने लोग इस गिरोह के शिकार बने हैं।