BIHAR NEWS : 'अगर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया तो...', CM आवास के पास पहुंचे JDU कार्यकर्त्ता बोले ....कोई दो तीन लोग कैसे कुछ भी तय कर सकता है Bihar Politics : नीतीश दिल्ली गए तो बिहार में कैसे बदलेंगे पावर समीकरण? किसका क्या होगा रोल Bihar News : नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री तय? कौन हैं बिहार के होने वाले डिप्टी सीएम निशांत Bihar Politics : बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे, निशांत ज्वाइन करेंगे JDU; भाजपा से इनके मुख्यमंत्री बनने की चर्चा तेज; थोड़ी देर में शुरू होगी बैठक Bihar News: राज्यसभा चुनाव नामांकन के बीच विधान परिषद की सीटों को लेकर भी चर्चा तेज, जानिए क्या है यहां का समीकरण Bihar politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर “होली का मजाक”! केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले - नीतीश जी मुख्यमंत्री हैं Nitish Kumar: नीतीश चले दिल्ली! बिहार में कुर्सी पर 'कमल', राज्यसभा रिजल्ट के बाद नई सरकार का गठन Nitish Kumar : नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर: निर्दलीय विधायक से 10 बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, अब राज्यसभा की तैयारी Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश
19-Sep-2025 01:09 PM
By First Bihar
Bihar News: खबर बिहार के गोपालगंज से है, जहां एक दर्दनाक हादसा हुआ है। इस हादसे में घर बना रहे तीन युवक की मौत हो गई है, जबकि जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से झुलस गया। घटना जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत लुहसी गांव में शुक्रवार की है। बताया जा रहा है कि हादसा उस वक्त हुआ जब निर्माण कार्य के दौरान मजदूर अचानक ऊपर से गुजर रहे हाई टेंशन बिजली के तार की चपेट में आ गए जिसमें घर निर्माण कार्य में जुटे चार मजदूरों में से तीन की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, घटना के समय सभी मजदूर एक निजी घर के निर्माण में व्यस्त थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, निर्माण स्थल के ठीक ऊपर से 11,000 वोल्ट की हाई टेंशन लाइन गुजर रही थी। बताया जा रहा है कि काम के दौरान लोहे की छड़ या अन्य निर्माण सामग्री तार के संपर्क में आ गई, जिससे वहां काम कर रहे मजदूर तेज करंट की चपेट में आ गए।
इस दर्दनाक हादसे में त्रिलोकपुर गांव के निवासी नसरुद्दीन मियां, नीरज कुमार और बलिराम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, राजापुर गांव के जितेंद्र सिंह गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल उनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
हादसे के बाद गांव और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मृतकों के घरों में कोहराम मचा हुआ है, और परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया कि निर्माण स्थल के ऊपर से गुजर रहे हाई वोल्टेज तार पहले से ही खतरा बना हुआ था, लेकिन इस ओर कभी कोई ध्यान नहीं दिया गया।
इधर, सूचना मिलते ही उचकागांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों की गहराई से जांच की जा रही है, और बिजली विभाग से भी जवाब-तलब किया जा सकता है।
इस घटना ने एक बार फिर बिजली व्यवस्था और सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह कोई पहला मामला नहीं है जब हाई टेंशन तार के कारण लोगों की जान गई हो। ग्रामीणों और मृतकों के परिजनों ने प्रशासन से मुआवजा और कार्रवाई की मांग की है।
गोपालगंज से नमो नारायण मिश्रा की रिपोर्ट