Bihar Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज कैबिनेट की बैठक बुलाई थी. मंत्रिपरिषद की बैठक में कुल 63 एजेंडों पर मुहर लगी है. सरकार ने सारण से गोपालगंज के डुमरियाघाट के बीच नई सड़क बनाने का निर्णय लिया है.

सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला..73 किमी ग्रीनफील्ड सड़क 

सम्राट कैबिनेट ने आज बड़ा फैसला लेते हुए सारण जिलान्तर्गत दरिहारा (कोन्हुआ) से गोपालगंज जिलान्तर्गत डुमरिया घाट के बीच 4 लेन ग्रीनफील्ड सड़क निर्माण की स्वीकृति दी है. इस सड़क की कुल लम्बाई - 73.51 कि०मी० होगी. परियोजना को PPP (DBFOT Toll) पद्धति पर बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के माध्यम कराने एवं DPR परामर्शी एवं Transaction Advisor की सेवा प्राप्त करने के सैद्धांतिक प्रस्ताव पर अनुशंसा प्रदान की गई है।

 पटना के सदर अंचल की विभिन्न खेसरा की कुल दो एकड़ से ज्यादा भूमि को राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) की स्थापना के लिए ₹10 की टोकन सलामी भुगतान पर लीज नवीनीकरण विकल्प के साथ 30 वर्षीय लीज पर निफ्ट को बंदोबस्त किया गया है।

पटना में साइबर अपराध इकाई एवं विशेष शाखा के लिए भवन एवं आधारभूत संरचना निर्माण के लिए 51 करोड़ 19 लाख 84 हजार 600रु की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।

वित्त विभाग में साइबर कोषागार के गठन एवं इसके संचालन के लिए 23 पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई है।

बिहार आकस्मिकता निधि के स्थाई, कार्य जो 350 करोड रुपए है,उसे वित्तीय वर्ष 2026-27 में 13900 करोड रुपए किया गया है।

बक्सर आरा मनेर गंगा पथ जिसकी लंबाई 90 किलोमीटर है, को पीपीपी मोड पर बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के माध्यम से क्रियान्वित करने एवं डीपीआर, परामर्शी एवं ट्रांजैक्शन एडवाइजर की सेवा प्राप्त करने के प्रस्ताव पर कैबिनेट ने अपनी स्वीकृति दी है।

पटना के संजय गांधी जैविक उद्यान का नाम बदल दिया गया है । अब यह पटना जू के नाम से जाना जाएगा । कैबिनेट ने इस प्रस्ताव की स्वीकृति दे दी है। इस उद्यान के संचालन के लिए गठित संजय गांधी जैविक उद्यान प्रबंधन एवं विकास समिति का नामकरण पटना जू प्रबंधन एवं विकास समिति होगा।