गर्ल फ्रेंड को बाइक सिखाना पड़ गया महंगा: 70 के स्पीड में प्रेमिका ने ट्रक को ठोका, बाल-बाल बची दोनों की जान मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार पूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला LPG यूजर्स ध्यान दें: समय रहते जरूर कर लें AADHAAR से जुड़ा यह जरूरी काम, वरना नहीं बुक होगा गैस सिलेंडर LPG यूजर्स ध्यान दें: समय रहते जरूर कर लें AADHAAR से जुड़ा यह जरूरी काम, वरना नहीं बुक होगा गैस सिलेंडर BIHAR: जहरीली शराब से 10 लोगों की मौत के बाद एक्शन में पुलिस, 3500 लीटर शराब को किया नष्ट ड्यूटी पर तैनात दारोगा ताज मोहम्मद खान को टेम्पू ने मारी टक्कर, ब्रेन हेमरेज से मौत
07-Apr-2026 05:30 PM
By Viveka Nand
Bihar Bhumi: बिहार सरकार ने एक डीसीएलआर पर डंडा चलाया है. काम में लापरवाही के आरोप में भूमि सुधार उप समाहर्ता को दंड दिया गया है. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने पिछले वर्ष सामान्य प्रशासन विभाग से कार्रवाई की सिफारिश की थी.
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी व गोपालगंज सदर के तत्कालीन भूमि सुधार उप समाहर्ता मो. फैजान सरवर के खिलाफ 9 सितंबर 2025 को आरोप पत्र गठित कर उपलब्ध कराया था. डीसीएलआर सरवर पर आरोप था कि, इन्होंने दाखिल खारिज अपीलवाद एवं भूमि विवाद निराकरण मामलों के निष्पादन में शिथिलता बरती, विभागीय दिशा निर्देश की अवहेलना की .साथ ही विभाग द्वारा जारी रैंकिंग में उनकी रैंकिंग असंतोषजनक रही.
इस आरोप में विभाग ने 24 सितंबर 2025 को लिखित जवाब मांगा था. भूमि सुधार उप समाहर्ता फैजान सरवर ने जो जवाब दिया उससे विभाग संतुष्ट नहीं हुआ. विभाग ने माना कि इनके पदस्थापन कल में लंबित मामलों की संख्या काफी अधिक है,जो इनके पदीय दायित्व के निर्वहन में शिथिलता को दर्शाता है. विभागीय मूल्यांकन में इनकी रैंकिंग 46 से 71 के बीच रही, जो संतोषजनक नहीं है. ऐसे में फैजान सरवर पर एक वेतन वृद्धि असंचयात्मक प्रभाव से रोक का दंड लगाया गया. फैजान सरवर वर्तमान में मधेपुरा में वरीय उप समाहर्ता के पद पर पदस्थापित हैं.