BIHAR NEWS : 'अगर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया तो...', CM आवास के पास पहुंचे JDU कार्यकर्त्ता बोले ....कोई दो तीन लोग कैसे कुछ भी तय कर सकता है Bihar Politics : नीतीश दिल्ली गए तो बिहार में कैसे बदलेंगे पावर समीकरण? किसका क्या होगा रोल Bihar News : नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री तय? कौन हैं बिहार के होने वाले डिप्टी सीएम निशांत Bihar Politics : बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे, निशांत ज्वाइन करेंगे JDU; भाजपा से इनके मुख्यमंत्री बनने की चर्चा तेज; थोड़ी देर में शुरू होगी बैठक Bihar News: राज्यसभा चुनाव नामांकन के बीच विधान परिषद की सीटों को लेकर भी चर्चा तेज, जानिए क्या है यहां का समीकरण Bihar politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर “होली का मजाक”! केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले - नीतीश जी मुख्यमंत्री हैं Nitish Kumar: नीतीश चले दिल्ली! बिहार में कुर्सी पर 'कमल', राज्यसभा रिजल्ट के बाद नई सरकार का गठन Nitish Kumar : नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर: निर्दलीय विधायक से 10 बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, अब राज्यसभा की तैयारी Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश
09-Oct-2025 09:57 PM
By First Bihar
GOPALGANJ: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। नामांकन प्रक्रिया कल से शुरू होने जा रही है और इसकी अंतिम तिथि 17 अक्टूबर तय की गई है। चुनाव आयोग की तैयारियां पूरी हैं, वहीं जिला प्रशासन ने भी सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतज़ाम कर लिए हैं।
बता दें कि गोपालगंज जिले की छह विधानसभा सीटों पर 6 नवंबर को मतदान होना है, और इसे लेकर पूरे जिले में प्रशासनिक गतिविधियां बढ़ गई हैं। गोपालगंज जिले की छह विधानसभा सीटें - भोरे, हथुआ, बैकुंठपुर, बरौली, कुचायकोट औरए सदर - पहले चरण के मतदान में शामिल होंगी। प्रशासन ने नामांकन प्रक्रिया को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं और उम्मीदवारों की सुविधा के लिए अलग-अलग स्थानों पर नामांकन केंद्र बनाए गए हैं।
हथुआ अनुमंडल में भोरे और हथुआ विधानसभा क्षेत्र का नामांकन कराया जाएगा, जबकि बैकुंठपुर, बरौली, कुचायकोट और सदर विधानसभा क्षेत्र केए उम्मीदवार कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित अलग-अलग आरओ कार्यालयों में अपना नामांकन दाखिल करेंगे। सदर एसडीएम अनिल कुमार ने कहा कि “सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए अलग-अलग नामांकन काउंटर बनाए गए हैं ताकि उम्मीदवारों को किसी तरह की दिक्कत न हो। साथ ही निर्वाचन कार्यालयों में सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं।” नामांकन प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा को लेकर भी प्रशासन ने कोई ढिलाई नहीं बरती है। चुनाव के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए सुरक्षा बलों की तैनाती की जा रही है।
साथ ही, निर्वाचन कार्यालयों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं ताकि हर गतिविधि पर निगरानी रखी जा सके। अधिकारियों का कहना है कि नामांकन से लेकर मतदान तक की पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष और शांतिपूर्ण माहौल में कराने का लक्ष्य है। इसके लिए पुलिस प्रशासन से लेकर चुनावी स्टाफ तक को विशेष दिशा-निर्देश दिए गए हैं। तो कुल मिलाकर बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण को लेकर तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं। उम्मीदवार कल से नामांकन दाखिल करना शुरू करेंगे, जबकि 17 अक्टूबर को नामांकन की अंतिम तिथि होगी और 6 नवंबर को मतदान किया जाएगा। चुनाव आयोग और प्रशासन दोनों ने ही यह स्पष्ट किया है कि इस बार का चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी माहौल में कराने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
NAMO NARAYAN MISHRA/ GOPALGANJ