ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / bihar / बिहार: प्रेमिका ने शादी से किया इनकार, प्रेमी ने चाकू से गोदकर...

बिहार: प्रेमिका ने शादी से किया इनकार, प्रेमी ने चाकू से गोदकर मार डाला

25-Dec-2020 09:42 AM

GOPALGANJ: प्रेमिका ने शादी करने से इनकार कर दिया. इस बात को लेकर नाराज प्रेमी रात को उसके घर पहुंचा और प्रेमिका की चाकू मारकर हत्या कर दी. यह घटना सिधवलिया के जलालपुर गांव की है. 

मां को भी किया घायल

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि जब इस दौरान प्रेमिका की मां बेटी को बचाने गई तो आरोपी ने उसपर भी हमला कर दिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. प्रेमिका की हत्या करने के बाद आरोपी अनिल भागने लगा. लेकिन इस दौरान ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी. फिलहाल उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. पुलिस ने हॉस्पिटल में भर्ती कराया है. 

गांव की लड़की से चलता था प्रेम प्रसंग

बताया जा रहा है कि जलालपुर गांव का रहने वाला अनिल की गांव की एक लड़की से कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. अनिल मोबाइल पर उससे बात करते रहता था. जब इसकी जानकारी लड़की की पिता को हुई तो बात करने से मना कर दिया. अनिल ने प्रेमिका से शादी करने की बात कही तो उसने इनकार कर दिया.