Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल होली पर बिहार के इस जिले में दिखा अनोखा नजारा, लोगों की उमड़ी भीड़; जाने क्या पूरी खबर
22-Aug-2025 11:00 AM
By Viveka Nand
Pm Modi In Bihar: प्रधानमंत्री मोदी आज बिहार दौरे पर हैं. गया में जनसभा आयोजित है,जहां पीएम मोदी के अलावे राज्यपाल, मुख्यमंत्री,दोनों डिप्टी सीएम समेत कई केंद्रीय मंत्री मौजूद रहे. प्रधानमंत्री मोदी ने गयाजी में लगभग 13 हजार करोड़ रू की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया. पीएम मोदी की मौजूदगी में सीएम नीतीश कुमार ने लालू-राबड़ी राज पर प्रहार करते हुए कहा कि पहले बिहार में पहले कोई कपड़ा ठीक पहन पाता था ? इन लोगों ने मुस्लिम के लिए भी कुछ काम नहीं किया. हम लोगों ने सबके लिए काम किया है.
गयाजी में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी आज बिहार आए हैं . यह काफी खुशी की बात है. गयाजी में 13000 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन शिलान्यास कर रहे हैं. इसके बाद बेगूसराय के सिमरिया में गंगापुल का शुभारंभ करने वाले हैं .
गया जी और बोधगया में हर साल लाखों लोग आते हैं. पहले यहां का बुरा हाल था. पहले वाले लोग ठीक काम नहीं करते थे. हम लोगों की सरकार आई तब सब जगह पर एक-एक चीज को देखकर काम करना शुरू किया. अब यहां सारा इंतजाम कर दिया गया है. गया जी में फल्गु नदी और रबड़ डैम में सीता सेतु का निर्माण कराया गया है. बोधगया में महाबोधि सांस्कृतिक केंद्र एवं अतिथि गृह का निर्माण कराया गया है .हम लोगों ने गया का नाम गया जी कर दिया है . पहले की जो सरकार थी उसका कोई काम नहीं था. उसने कोई काम नहीं किया. हम लोगों की सरकार आई तो एक-एक काम करना शुरू किया.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार का पूरा सहयोग मिल रहा है . इस बार के चुनाव के बाद बिहार को विशेष सहायता के रूप में सड़क, उद्योग, स्वास्थ्य, पर्यटन और बाढ़ नियंत्रण के लिए बड़ी राशि देने की घोषणा की गई है. फरवरी 2025 के बजट में बिहार में मखाना बोर्ड. एयरपोर्ट की स्थापना. पश्चिमी कोसी नहर के लिए वित्तीय सहायता देने की घोषणा की गई है.