ब्रेकिंग न्यूज़

हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली डाक पार्सल वैन से 2 करोड़ का गांजा बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा

Home / bihar / gaya-news / पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी

पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी

Bihar News: पटना–रांची जनशताब्दी के एक कोच का ब्रेक जाम होने से धुआं उठने लगा, जिससे यात्रियों में अफरातफरी मच गई. बाद में यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया.

22-Mar-2026 04:17 PM

By FIRST BIHAR

Bihar News: पटना से रांची जा रही जनशताब्दी एक्सप्रेस के एक कोच के पहिये से धुआं उठने से गया-कोडरमा रेलखंड पर रविवार सुबह हड़कंप मच गया। यह घटना गया जंक्शन से ट्रेन के निकलने के कुछ ही देर बाद बंधुआ रेलवे क्रॉसिंग के पास हुई।


रेल सूत्रों के अनुसार, तीसरे डिब्बे के ब्रेक में जाम होने के कारण पहिये में अत्यधिक घर्षण उत्पन्न हुआ, जिससे तेज धुआं निकलने लगा। पास के मानपुर-रसलपुर गेट से तुरंत चालक और गार्ड को इसकी सूचना दी गई। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए चालक ने ट्रेन को तुरंत रोक दिया।


ट्रेन रुकते ही यात्रियों में दहशत फैल गई। कई यात्री एहतियातन अपने-अपने डिब्बों से उतरकर पटरी किनारे खड़े हो गए। मौके पर पहुंचे रेलकर्मी और अग्निशामक यंत्र की मदद से धुएं और गर्मी पर काबू पा लिया गया। समय रहते कार्रवाई होने से किसी बड़ा हादसा टल गया।


इस घटना के कारण बंधुआ रेलवे क्रॉसिंग करीब 30 मिनट तक बंद रही, जिससे सड़क यातायात प्रभावित हुआ और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। स्थिति सामान्य होने के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है।