ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर: फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय हत्याकांड का मुख्य आरोपी संदीप झा हथियार के साथ गिरफ्तार, बड़ी वारदात की फिराक में था कुख्यात बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, बेगूसराय में किसान की गोली मारकर हत्या मैं डॉक्टर हूं डाकू नहीं: हत्या करवाने का आरोप लगाने पर तेज प्रताप पर बरसे मुकेश रौशन, कहा..डोनाल्ड ट्रम्प से करेंगे शिकायत घूसखोर BDO की गिरफ्तारी के बाद शिकायतकर्ता प्रखंड प्रमुख ने खिंचवाई फोटो, बोलीं..मेरे ही चैंबर में घूस लेते पकड़े गये साहब 18 साल बाद भ्रष्ट JE को एक साल की मिली सजा, 2008 में 3 हजार रूपया रिश्वत लेते हुआ था गिरफ्तार लैंड फॉर जॉब केस में राऊज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे तेजस्वी यादव, तेज प्रताप ने जिसे जयचंद बताया वो भी थे साथ बेतिया: बारात गये युवक की पोखर में मिली लाश, इलाके में सनसनी सहरसा: पतरघट पुलिस पर ग्रामीणों ने किया जानलेवा हमला, थानाध्यक्ष सहित कई पुलिसकर्मी घायल Bihar News: रिश्वतखोर BDO को निगरानी ने किया अरेस्ट, प्रखंड प्रमुख से 50 हजार रू घूस लेते हुआ गिरफ्तार..... BIHAR: शराब माफिया से नजराना मांगने वाले 2 नकली उत्पाद अधिकारी गिरफ्तार, बिना नंबर की बाइक के साथ धंधेबाज भी अरेस्ट

मोबाइल गेम खेलने से मना करने पर अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या, बिहार के गया जिले से हैरान करने वाली घटना

मोबाइल गेम खेलने से मना करना बिहार के गयाजी जिले में एक अधेड़ को महंगा पड़ गया। 6 युवकों ने बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

बिहार न्यूज

09-Feb-2026 09:55 PM

By First Bihar

GAYAJEE: मोबाइल को यदि सही तरीके से इस्तेमाल करें तो वो हमारे लिए कारगर साबित होता है, लेकिन यदि उसका दुरुपयोग करेंगे तो वह कही ना कही हमें ही नुकसान पहुंचाएंगा। यह सलाह कुछ युवकों को देना एक अधेड़ को महंगा पड़ गया। मोबाइल गेम खेलने से मना करने पर 6 युवकों ने पीट-पीटकर अधेड़ मजदूर की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गये। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


हत्या की यह वारदात बिहार के गया जी जिले के मंगला गौरी इलाके की है। जहां गली में मोबाइल गेम खेलने से टोकने पर कुछ युवकों ने अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या कर दी। बेरहमी से पिटाई करने के बाद आरोपियों अधेड़ को नाले में फेंक दिया और मौके से फरार हो गये। मोबाइल गेम की लत में युवकों को इतना बड़ा कांड कर दिया। इस सनसनीखेज घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। 


मृतक की पहचान 56 वर्षीय मजदूर अर्जुन मांझी के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों ने बताया कि घर के पास गली में रात में करीब आधा दर्जन युवक रोज इकट्ठा होते थे और मोबाइल गेम खेला करते थे। इस दौरान सभी शोर मचाते और गाली-गलौज करते थे। यह इन लोगों की रोज की आदत हो गयी थी। आस पास में रहने वाले लोगों को इससे कितनी दिक्कत होती होगी इसका ख्याल तक ये नहीं रखते थे। रोज-रोज की किचकिच से तंग आकर 56 वर्षीय अर्जुन मांझी उन लड़कों के पास आए और कहने लगे कि तुम लोग यहां मोबाइल गेम रात में खेलते हो और गंदी-गंदी गालियां देते हो और शोर मचाते हो। यह सब बंद करो और यहां से जाओ। 


इतना सुनते ही सभी युवकों ने अपना आपा खो दिया और लाठी-डंडे से अधेड़ की जमकर पिटाई कर दी। जब पिता को बचाने बेटा गया तो उसकी भी पिटाई कर दी गयी। इससे भी मन नहीं भरा तो अधेड़ को आरोपियों ने नाले में फेंक दिया जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गये। आनन-फानन में परिजन उन्हें इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गये जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को धड़ दबोचा, वही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।