GAYA: बिहार के गया जिले में एंबुलेंस और बुलेट बाइक के बीच जबरदस्त टक्कर हो गयी। इस हादसे में दोनों गाड़ियां धू-धूकर कर जल गयी। घटना मिलिट्री कैंप गेट संख्या 5 एम्स के पास की है। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत की सूचना नहीं है। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। ग्रामीणों की मदद से एंबुलेंस चालक को गाड़ी से निकाला गया।
बताया जाता है कि एंबुलेंस और बुलेट बाइक में जबरदस्त टक्कर हुई जिसके बाद बाइक की टंकी फट गई और उसमें आग लग गई। देखते ही देखते एंबुलेंस और बाइक जलकर पूरी तरह खाक हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और कई तरह की चर्चाएं होनी शुरू हो गयी।
घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर बिग्रेड को बुलाया जिसके बाद आग पर काबू पाया गया। इससे पहले स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस चालक को बाहर निकाला और बाइक सवार की भी जान बचायी।