Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
28-Nov-2025 10:00 PM
By First Bihar
GAYA: गयाजी जिले के इमामगंज विधानसभा से जीत हासिल करने वाली हम पार्टी की विधायक दीपा मांझी और हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री संतोष कुमार सुमन शपथ ग्रहण के बाद शुक्रवार को इमामगंज पहुंचे। डुमरिया में पूर्व मुखिया सह जदयू के वरिष्ठ नेता सबलू खान ने जेसीबी से फूलों की बारिश कर और माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद पूरे डुमरिया बाज़ार में विजय जुलूस निकालकर जीत का जश्न मनाया गया।
जेडीयू नेता सबलू खान ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि यह जीत इमामगंज विधानसभा वासियों की ऐतिहासिक जीत है। पूरे बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनी है, जहां विकास ही विकास है। अब बिहार में बचे हुए काम भी पूरे होंगे। महिलाओं के खातों में लगातार 10-10 हजार रुपये क्रेडिट किए जा रहे हैं ताकि वे स्वरोजगार कर सकें।
उन्होंने कहा कि इस बार अल्पसंख्यक समाज नीतीश कुमार के साथ मजबूती से खड़ा रहा है और आगे भी रहेगा। इसलिए अल्पसंख्यक समुदाय के विकास के लिए व्यापक कार्य किए जाएंगे। इमामगंज के अल्पसंख्यकों ने भी इस बार एनडीए गठबंधन में दीपा मांझी को ही वोट दिया। इसलिए आज पूरा अल्पसंख्यक समाज, कार्यकर्ता, समर्थक और आम जनता ने संतोष सुमन का भव्य स्वागत किया। उम्मीद जताई जा रही है कि जिस तरह संतोष सुमन इमामगंज के विकास के लिए समर्पित रहे हैं, इस बार यहां और भी बड़े विकास कार्य होंगे। इस मौके पर गुड्डन सर, आसिफ खान, यूसुफ अंसारी, अरशद खान, चीना खान, बबन खान, फैसल खान, टूटू खान, एकराम खान, डॉ. कैलाश प्रसाद, मुखिया श्यामसुंदर प्रसाद, सरपंच पिंकू लाल, टिंकू सिंह सहित हजारों लोग मौजूद थे।