ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

Bihar News: बिहार में रिश्वतखोरी के आरोप में राजस्व कर्मचारी सस्पेंड, घूसखोरी का ऑडियो वायरल होने पर एक्शन

Bihar News: गया में राजस्व कर्मचारी रवि कुमार पर रिश्वतखोरी के आरोप में जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है। मामले की जांच जारी है।

10-Oct-2025 06:15 PM

By FIRST BIHAR

Bihar News: गया जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए फतेहपुर अंचल के राजस्व कर्मचारी रवि कुमार को निलंबित कर दिया है। यह कदम तब उठाया गया जब जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर को वॉट्सऐप पर वायरल हुए एक ऑडियो में रवि कुमार पर रिश्वत मांगने का आरोप मिला।


ऑडियो में आरोप लगाया गया है कि रवि कुमार ने अपने दलाल अजय कुमार के माध्यम से पीड़ित पिंटू यादव से 15 हजार रुपये फोन-पे के जरिए रिश्वत ली। प्रारंभिक जांच में इस आरोप को सही पाया गया है। डीएम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल प्रभाव से रवि कुमार को निलंबित कर दिया है और निलंबन के दौरान उनका मुख्यालय टिकारी अंचल में रखा गया है। 


साथ ही दलाल अजय कुमार की भूमिका की भी जांच शुरू कर दी गई है। पीड़ित पिंटू यादव ने बताया कि तीन महीने तक उन्हें दौड़ाया गया और जमाबंदी करवाने के लिए राजस्व कर्मचारी ने 25 हजार रुपये की मांग की थी, जो उन्होंने फोन-पे से भेजे।


सूत्रों के मुताबिक, लंबे समय से प्रखंड के लोग रवि कुमार की शिकायत करते रहे हैं, लेकिन ठोस सबूत न मिलने के कारण कार्रवाई नहीं हो पाई। कहा जा रहा है कि वह काम के लिए दलाल से मिलने को कहता था, तभी काम आगे बढ़ता था। 


उधर, डीएम शशांक शुभंकर ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिले में भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है और किसी भी स्तर पर धन उगाही या भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।