ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

BIHAR: गया जी पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई: नक्सलियों के नाम पर लेवी मांगने वाले 4 कुख्यात अपराधियों को दबोचा

गुरुआ थाना क्षेत्र से नक्सलियों के नाम पर लेवी वसूलने वाले चार कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से नक्सली पर्चे और मोबाइल बरामद हुए हैं। गया और औरंगाबाद में इन अपराधियों पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

04-Jun-2025 06:50 PM

By First Bihar

BIHAR: बिहार के गया जी जिले मे पुलिस को मिली बड़ी सफ़लता हाथ लगी है. नक्सलियों के नाम पर लेवी वसूलने वाले चार कुख्यात अपराधियों को गया जी पुलिस ने ग़िरफ़्तार किया है। इनके पास से नक्सली पर्चा और मोबाईल बरामद किया गया है। गयाजी के सिटी एसपी ने प्रेस कांफ्रेंस कर इस बात की जानकारी दी। 


वही इस संदर्भ मे गया के सिटीएसपी रामानन्द कुमार कौशल ने बताया कि गया पुलीस ने गुरुआ थाना क्षेत्र से चार कुख्यात अपराधियों को ग़िरफ़्तार किया है जो नक्सलियों के नाम पर बड़े बड़े कंस्ट्रक्शन और इट भट्टा के मालिक से लेवी मांगने का काम करता था! जब इसकी सूचना मिली तो गया पुलीस के द्वारा एक स्पेशल टीम गठित कर गुरुआ थाना क्षेत्र चार कुख्यात अपराधियों को ग़िरफ़्तार किया गया है! इनके पास से नक्सली पर्चा और मोबाइल बरामद किया गया है उन्होंने यह भी बताया कि इन चारो अपराधियों पर गया मे चार अपराधिक मामले दर्ज है और औरंगाबाद 6 मामले दर्ज है! और इन चारो को क्रिमिनल हिस्ट्री खंगाला जा रहा है!