ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / bihar / gaya-news / गया में छठ पर मुस्लिम समुदाय ने पेश की अनोखी मिसाल, छठ व्रतियों...

गया में छठ पर मुस्लिम समुदाय ने पेश की अनोखी मिसाल, छठ व्रतियों के बीच किया पूजन सामग्री का वितरण

गया में छठ पर्व के अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश की। वार्ड पार्षद नैयर अहमद और मोहम्मद रिजवान सहित मुस्लिम समाज के लोगों ने छठव्रतियों के बीच फल, नारियल और गमछे वितरित कर भाईचारे का संदेश दिया।

27-Oct-2025 05:48 PM

By First Bihar

GAYA: लोक आस्था का महापर्व छठ के मौके पर गयाजी में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश की। छठ पर्व के अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्रियों का वितरण किया।


 वार्ड पार्षद नैयर अहमद, मोहम्मद रिजवान समेत मुस्लिम समुदाय के लोगों ने छठव्रतियों के बीच फल, नारियल, गमछे का वितरण किया। वहीं छठ व्रतियों से आशीर्वाद भी मांगा। मुस्लिम समाज के लोगों ने छठव्रतियों से आग्रह किया कि उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी हो तो बताएं। इस तरह मुस्लिम समुदाय के लोगों के द्वाराछठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्रियों का वितरण कर एक मिसाल पेश की गई। 


इस संबंध में वार्ड 21 के मोहम्मद रिजवान ने बताया कि हम लोग पिछले कई सालों से यह कार्य कर रहे हैं। मुस्लिम समुदाय के लोगों के द्वारा यह एक नेक काम किया गया। पूरे श्रद्धा और विश्वास के साथ छठ व्रत्तियों के बीच पूजन सामग्रियों का वितरण किया गया। लोगों ने ऐसा कर यह संदेश देने का काम किया कि हिंदू मुस्लिम भाइयों के बीच में सांप्रदायिक और सामाजिक सौहार्द बना रहे। रिजवान ने कहा कि हिंदू भाई भी हमारे पर्व में आगे आते हैं और इस तरह का सद्भाव व प्रेम दिखाते हैं।