Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश?
09-Dec-2025 06:25 PM
By First Bihar
GAYA: गया जिले के डोभी थाना क्षेत्र में मंगलवार को उत्पाद विभाग की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध विदेशी शराब से भरे एक ट्रक को पकड़ा है। कार्रवाई के दौरान टीम ने ट्रक के चालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गये ट्रक का रजिस्ट्रेशन नंबर BR-06GC-1889 है, जिसके जरिये विदेशी शराब की तस्करी की जा रही थी।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान उदय कुमार, पिता–शिवनाथ राय, निवासी–राम मंदिर इनयातनगर रासुलपुर, थाना गोरौल, जिला वैशाली (बिहार) के रूप में हुई है। आरोपी की उम्र लगभग 40 वर्ष बताई जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने शराब के परिवहन संबंधी स्पष्ट जानकारी देने से इनकार किया है। हालांकि, उत्पाद विभाग टीम पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।
जांच के दौरान ट्रक से 310 कार्टून विदेशी शराब, कुल 13,320 बोतलें बरामद की गई हैं। बरामद की गई शराब का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 40 लाख रुपये बताया जा रहा है। टीम ने शराब से लदे ट्रक को भी जप्त कर लिया है। उत्पाद विभाग का कहना है कि इतनी बड़ी मात्रा में शराब की बरामदगी से यह स्पष्ट होता है कि इसके पीछे संगठित तस्करी गिरोह सक्रिय है, जिसकी पहचान की दिशा में अनुसंधान जारी है।
सहायक आयुक्त उत्पाद ने बताया कि पूरे प्रकरण में कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए विस्तृत जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि अनुसंधान पूरा होने के बाद आरोपी के विरुद्ध आरोप पत्र न्यायालय में समर्पित किया जाएगा। अधिकारियों ने यह भी कहा कि बिहार में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए लगातार निगरानी और छापेमारी की जा रही है, जिससे तस्करों पर नकेल कसी जा सके।
इस सफल कार्रवाई में उत्पाद विभाग के कई अधिकारी एवं जवान शामिल थे। छापामार दल में श्री विजय कुमार, श्री बन्टी यादव, श्री हलेन्द्र कुमार (स.अ.नि.म.नि.), मद्यनिषेध सिपाही, सैप बल एवं गृह रक्षक जवान सम्मिलित थे। टीम ने तकनीकी एवं स्थानीय सूचना के आधार पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
उत्पाद विभाग की इस बड़ी उपलब्धि से शराब माफियाओं के नेटवर्क को एक बड़ा झटका लगा है। विभाग का कहना है कि आगे भी ऐसे अभियानों को और अधिक प्रभावी ढंग से जारी रखा जाएगा ताकि शराब तस्करी पर पूरी तरह नियंत्रण स्थापित किया जा सके।