ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

थाने के लॉकअप से फरार कैदियों को पुलिस ने दबोचा, चौकीदार और OD ऑफिसर पर सहरसा SP ने की कार्रवाई

18-Sep-2025 09:37 PM

By RITESH HUNNY

SAHARSA: सहरसा की कनरिया थाना पुलिस ने बीते शनिवार को 3 युवकों को चोरी के जुर्म में गिरफ्तार किया था। जिसके बाद तीनों को थाने के हाजत में बंद कर दिया गया था। लेकिन तीनों कैदियों ने मौके का फायदा उठाकर रविवार अहले सुबह थाने के लॉकअप के खिड़की को तोड़कर फरार हो गए थे। हालांकि फरार हुए कैदियों में से एक को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पकड़ लिया था। अन्य दो फरार हुए कैदियों को भी पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। 


वहीं कार्य में लापरवाही बरतने के मामले में ओडी पदाधिकारी और चौकीदार के ऊपर पुलिस अधीक्षक ने अनुशासनिक कार्रवाई की गयी। बलवाहाट थाना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सिमरीबख्तियारपुर एसडीपीओ मुकेश ठाकुर ने बताया कि गत शनिवार की शाम कनरिया थाना पुलिस ने संध्या गस्ती के दौरान चोरी की बाईक के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया था। पकड़े गए तीनों युवक सलखुआ थाना क्षेत्र के चौराही गांव निवासी कुणाल कुमार, सुधांशु कुमार, अनंत कुमार शामिल थे। 


एसडीपीओ ने बताया कि थाना में हाजत नहीं रहने की स्थिति में तीनों को थाना के सिरिस्ता में ही बंद कर दिया गया था। जिसके निगरानी के लिए ओडी प्रभारी और चौकीदार को लगाया गया था। जब रविवार अहले सुबह करीब तीन बजे सिरिस्ता का दरवाजा खोला गया तो तीनों कैदी फरार पाए गए। इसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए एक कैदी अनंत कुमार को कुछ देर बाद ही गिरफ्तार कर लिया गया था।


 उसे न्यायालय भेज दिया गया था। वहीं फरार हुए अन्य दो कैदी कुणाल कुमार और सुधांशु कुमार को भी गुरुवार की अहले सुबह गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया। वहीं चोरी की बाईक बरामद मामले में थाना कांड संख्या 60/25 और थाना से फरार होने मामले में थाना कांड संख्या 61/25 दर्ज किया गया है। मौके पर बलवाहाट थानाध्यक्ष राजू कुमार, कनरिया थानाध्यक्ष गुंजन कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।