बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
14-Jul-2025 06:53 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: बिहार के गयाजी शहर के मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के काजीचक गांव में नवनिर्माणाधीन आहार में डूबने से एक ही परिवार के तीन बच्चों की दुखद मौत हो गई। एकसाथ तीन बच्चों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
मृतकों की पहचान काजीचक गांव निवासी मोहम्मद इम्तियाज के 15 वर्षीय बेटे दिलशाद, 14 वर्षीय इरशाद और उनके चचेरे भाई मोहम्मद फरियाद के रूप में हुई है। यह घटना सोमवार दोपहर करीब 1 बजे हुई। सूचना मिलते ही नगर के सीओ और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और तीन युवकों को खोजने में जुट गई।
दो युवकों के शव बरामद कर लिए गए, जबकि तीसरे युवक फरियाद को खोजने में काफी मेहनत करनी पड़ी। ग्रामीणों के अनुसार, काजीचक के चार युवक आहार में नहाने गए थे, जिनमें से एक युवक वापस लौट गया था। मौके पर मौजूद सीओ ने आपदा प्रबंधन के तहत मृतकों के परिवार को मुआवजे की सहायता देने का आश्वासन दिया है।
रिपोर्ट- नितम राज, गयाजी