Bihar Crime : पटना में कृषि मंत्री के समधी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 15 राउंड गोलियां; तलवार और लाठी से हमला… 3 लोग घायल! Bihar News : बिहार में दुकानदारों को बड़ी राहत! अब बिजली बिल में हर महीने बचेंगे पैसे; फिक्स्ड चार्ज में हुआ बदलाव Bihar News : रेड लाइट एरिया पर ताबड़तोड़ पुलिस रेड! चार लड़कियों के साथ 7 गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क का खुलासा Bihar News : बिहार वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! जून से दौड़ेगी 340 नई AC बसें; अब लाइन में लगने की टेंशन खत्म Bihar News : अब नहीं लेट होगी ट्रेन, मोकामा में बन गया नया गंगा रेल पुल; इस महीने से शुरू होगा नया गंगा रेल पुल BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये
16-Feb-2026 05:56 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: बिहार के गया जंक्शन रेलवे स्टेशन पर सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई। घटना प्लेटफॉर्म नंबर 6 की है, जहां नई दिल्ली जाने वाली महाबोधि एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान दोनों यात्री ट्रेन के नीचे आ गए। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई और शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए।
मृतकों की पहचान जहानाबाद जिले के डेहरी थाना क्षेत्र निवासी सरयू प्रसाद (पिता- गनौरी साहब) और गया जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र के भगहर निवासी खालिद आलम (पिता- खुर्शीद आलम) के रूप में हुई है। दोनों के पास मिले आधार कार्ड से उनकी पहचान की गई। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।
रेलवे सूत्रों के अनुसार, ट्रेन संख्या 12397 महाबोधि एक्सप्रेस वाशिंग पिट से प्लेटफॉर्म पर लगाई जा रही थी। इसी दौरान जनरल कोच में सीट पाने की होड़ में यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करने लगे। आरपीएफ और जीआरपी के जवान यात्रियों को रोक रहे थे, लेकिन अफरातफरी के बीच दो यात्री प्लेटफॉर्म से फिसलकर ट्रैक पर गिर पड़े और ट्रेन की चपेट में आ गए।
घटना के बाद रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। कमर्शियल विभाग, चेकिंग स्टाफ, रेल थाना और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। ट्रैक से शव हटाने के बाद ट्रेन का परिचालन शुरू कराया गया, लेकिन हादसे के कारण महाबोधि एक्सप्रेस करीब 50 मिनट देरी से रवाना हुई।
दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। उल्लेखनीय है कि गया से नई दिल्ली के लिए महाबोधि एक्सप्रेस एकमात्र नियमित ट्रेन है, जिसके कारण खासकर जनरल कोच में चढ़ने को लेकर अक्सर भीड़ और आपाधापी की स्थिति बनी रहती है।