GAYAJEE:गया जी में आगामी जिला परिषद और नगर निकाय चुनाव को लेकर जन सुराज ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में संभावित प्रत्याशियों, चुनाव प्रबंधन समिति और संगठन के पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।


बैठक में चुनाव की तैयारियों, क्षेत्रवार रणनीति, संगठन के विस्तार और चुनाव प्रबंधन समिति की जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। जिला परिषद के संभावित प्रत्याशियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की चुनावी तैयारियों और रणनीतियों को बैठक में साझा किया।


इस दौरान कई लोगों ने जन सुराज की सदस्यता भी ग्रहण की और संगठन के साथ मिलकर काम करने का संकल्प लिया। बैठक में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के अलावा जिला और प्रखंड स्तर के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।