ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

Bihar News: गयाजी में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा एक्शन, शहर के पॉश इलाके में चला बुलडोजर

Bihar News: गया शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या दूर करने के लिए प्रशासन बड़े पैमाने पर अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रहा है। डीएम के निर्देश पर नगर निगम ने केपी रोड समेत पॉश इलाकों में बुलडोजर चलाकर फुटपाथों को खाली कराया।

29-Nov-2025 02:45 PM

By FIRST BIHAR

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान गयाजी शहर में जाम की समस्या एक बड़ा मुद्दा बना था। अब जब चुनाव खत्म हो चुके हैं और बिहार में नई सरकार का गठन हो गया है। चुनावी वादे को पूरा करने के लिए सरकार ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कदम उठा लिया है।


शहर को अवैध अतिक्रमण से मुक्त करने को लेकर नगर विधायक डॉ प्रेम कुमार, डीएम शशांक शुभंकर, नगर आयुक्त कुमार अनुराग, सदर एसडीओ ने बैठक कर योजना बनाकर शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए काम शुरू कर दिया है।


गया शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए जिला प्रशासन ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। डीएम शशांक शुभंकर के निर्देश के बाद नगर निगम प्रशासन शनिवार को एक्शन मोड में दिखा। केपी रोड पर सुबह से ही नगर निगम की टीम पुलिस बल के साथ पहुंच गई और फुटपाथ पर लगी अवैध दुकानों को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी।


कार्रवाई के दौरान जेसीबी लगाकर कई दुकानों, ठेलों और कब्जे वाले स्थानों को खाली कराया गया। अधिकारियों का कहना है कि लगातार बढ़ते जाम और पैदल यात्रियों को हो रही दिक्कत को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।


डीएम ने निर्देश दिया है कि मुख्य मार्गों पर ट्रैफिक बाधित करने वाले सभी अतिक्रमणों पर सख्ती से अभियान जारी रहेगा। नगर निगम ने व्यापारियों को चेतावनी दी है कि दोबारा अतिक्रमण पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का यह अभियान आगे भी कई क्षेत्रों में जारी रहने वाला है। वही डीटीओ द्वारा अवैध टोटो ई रिक्शा बिना लाइसेंस बिना पेपर चलने पर बड़ी कार्रवाई की

रिपोर्ट- नितम राज, गयाजी