ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल होली पर बिहार के इस जिले में दिखा अनोखा नजारा, लोगों की उमड़ी भीड़; जाने क्या पूरी खबर

गया में दूसरे चरण के चुनाव के लिए नामांकन शुरू, समाहरणालय के पास लगा महाजाम

गया जिले में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। 10 सीटों के लिए 4 नामांकन स्थल बनाए गए हैं। समाहरणालय के आसपास बैरिकेडिंग के कारण भारी जाम लग गया।

13-Oct-2025 02:58 PM

By First Bihar

GAYAJEE: दूसरे चरण के तहत 11 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है. इसे लेकर गया जिले के 10 विधानसभा सीटों के लिए जिले में कुल 4 स्थल बनाए गए हैं, जहां प्रत्याशी आज से अपना नामांकन कर सकेंगे, हालांकि गया समाहरणालय के आसपास कई जगहों पर बैरिकेडिंग कर दी गई है. साथ ही यातायात को लेकर वन-वे किया गया है, जिस कारण महाजाम की स्थिति उत्पन्न हो गई. घंटों लोग जाम में फंसे रहे.


इस संबंध में जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने कहा कि आज से नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जो 20 अक्टूबर तक चलेगी. सुबह 11 बजे से लेकर शाम 3 बजे तक नामांकन की प्रक्रिया चलेगी. इसे लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं. जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है. पार्किंग स्थल निर्धारित किया गया है. साथ ही आदर्श आचार संहिता के पालन को लेकर लगातार पुलिसकर्मी मॉनेटरिंग कर रहे हैं. किसी के द्वारा व्यवधान करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.


उन्होंने कहा कि गया महानगर विधानसभा, बेलागंज विधानसभा, वजीरगंज विधानसभा और बोधगया विधानसभा के लिए गया शहर में नामांकन की प्रक्रिया की जाएगी. वहीं अतरी विधानसभा के लिए खिजरसराय अनुमंडल कार्यालय में नामांकन की प्रक्रिया होगी. जबकि टिकारी और गुरुआ विधानसभा के लिए टिकारी अनुमंडल कार्यालय में नामांकन किया जाएगा. वहीं शेरघाटी, इमामगंज और बाराचट्टी विधानसभा के लिए शेरघाटी अनुमंडल कार्यालय में नामांकन प्रक्रिया की जाएगी. वहीं महाजाम के सवाल पर उन्होंने कहा कि क्योंकि आज पहला दिन है, दूसरे दिन से जाम की स्थिति पैदा ना हो, इसे लेकर व्यवस्था की जाएगी.