जहानाबाद में टली बड़ी घटना, पलामू एक्सप्रेस के इंजन में फंसी बाईक, एक घंटे तक परिचालन बाधित सोशल मीडिया पर हथियार लहराना पड़ गया भारी: युवक गिरफ्तार, मैगजीन और कारतूस बरामद दरभंगा: हथियारबंद अपराधी गिरफ्तार, बड़ी घटना को समय रहते पुलिस ने रोका सुगौली चीनी मिल में गन्ना ले जा रहे चालक से मारपीट, आक्रोशित किसानों ने किया हंगामा BIHAR CRIME: घास काटने गई 15 साल की नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप की कोशिश, 4 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा गया में सेना की गाड़ी पलटी, चार जवान घायल; दो की हालत गंभीर दृष्टिपुंज आई हॉस्पिटल का स्थापना दिवस: स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने अत्याधुनिक अल्कॉन यूनिटी मशीन का किया उद्घाटन पंचायत का अजब फरमान: बारात आने में देरी हुई तो दूल्हे को देने होंगे हर घंटे पांच हजार, नाच-गाने पर भी रोक पंचायत का अजब फरमान: बारात आने में देरी हुई तो दूल्हे को देने होंगे हर घंटे पांच हजार, नाच-गाने पर भी रोक Bihar Crime News: बिहार में शराब माफिया का अजब कारनामा, तस्करी के दौरान काट देते हैं पूरे गांव की बिजली, ग्रामिणों से लेकर विभाग के कर्मी तक परेशान
18-Feb-2026 08:40 PM
By First Bihar
GAYA: बिहार के गया जिले के बाराचट्टी प्रखंड अंतर्गत धनगांई थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह एक सड़क हादसा हो गया। ग्राम चांदो के पास एक खड्डे में भारतीय सेना के जवानों की गाड़ी असंतुलित होकर पलट गई।
यह घटना सुबह करीब 11 बजे हुई। हादसे में चार जवान घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाराचट्टी में भर्ती कराया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।
चिकित्सकों के अनुसार, दो जवानों की स्थिति सामान्य है और उनका इलाज कर दिया गया है। वहीं, दो अन्य जवानों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल अस्पताल गया रेफर किया गया है।
घायलों की पहचान राम (पिता- आर. मैडू), इडवीन (पिता- जैकेव), नरेश (पिता- कसपा) और महेश के रूप में हुई है। पुलिस और संबंधित अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं।