ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल होली पर बिहार के इस जिले में दिखा अनोखा नजारा, लोगों की उमड़ी भीड़; जाने क्या पूरी खबर

गया में 2 बसों की टक्कर में आधा दर्जन यात्री घायल, नजराना मांगने पर यात्रियों ने चेक पोस्ट के गार्ड को पीटा

दरअसल मेरठ से आ रही टूरिस्ट बस बाराचट्टी के सूर्यमंडल चेक पोस्ट के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दूसरी बस से टक्कर होने के कारण करीब 6 लोग घायल हो गये हैं। बैरियर गिरे होने की वजह से हादसा हुआ। इसे हटाने के लिए नजाराना मांगा जा रहा था।

14-Jan-2025 06:25 PM

By First Bihar

gaya  accident: बिहार के गया जिले के बाराचट्टी में दो बसों की टक्कर के बाद जमकर हंगामा हुआ। इस दुर्घटना में आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। लोगों का आरोप है कि चेक पोस्ट पर बैरियर गिराने की वजह से यह टक्कर हुई। हादसे में आधा दर्जन यात्री घायल हो गये। जिसके बाद टूरिस्ट बस में सवार यात्री गुस्से में आ गए और उन्होंने चेक पोस्ट के गार्ड की पिटाई कर दी।


जिसमें वह घायल हो गया। गार्ड और घायल यात्रियों को बाराचट्टी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। बाद में, गार्ड को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया, जबकि यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। यात्रियों का कहना है कि चेक पोस्ट के कर्मचारी बैरियर हटाने के लिए नजराना (घूस) मांग रहा था। 


बताया जा रहा है कि टूरिस्ट बस मेरठ से आ रही थी और बाराचट्टी के सूर्यमंडल चेक पोस्ट के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में आधा दर्जन यात्री घायल हो गये। आक्रोशित टूरिस्ट बस के लोगों ने चेक पोस्ट के गार्ड की धुनाई कर दी। घायल गार्ड और यात्रियों को इलाज के लिए बाराचट्टी अस्पताल ले जाया गया जहां सभी का इलाज किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।