Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
30-Jun-2025 10:54 AM
By First Bihar
Bihar News: रेल यात्रियों की सुविधा और उनके सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने गाड़ी संख्या 03309/03310 धनबाद-जम्मूतवी-धनबाद एवं 03311/03312 धनबाद-चंडीगढ़-धनबाद स्पेशल ट्रेनों के परिचालन में विस्तार करने का निर्णय लिया है। यह विस्तार आगामी जुलाई माह के लिए लागू होगा, जिससे उन यात्रियों को राहत मिलेगी जिन्हें इन मार्गों पर यात्रा की नियमित आवश्यकता रहती है।
धनबाद के वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं वरीय जनसंपर्क अधिकारी ने जानकारी दी कि परिचालन विस्तार के दौरान ट्रेनों का समय और ठहराव पूर्ववत रहेगा, अर्थात कोई बदलाव नहीं किया गया है। यात्रियों को वर्तमान में संचालित ट्रेनों के समय और स्टॉपेज के अनुसार ही यात्रा करनी होगी।
स्पेशल ट्रेनों के विस्तारित परिचालन का कार्यक्रम में 03309 धनबाद-जम्मूतवी स्पेशल ट्रेन सप्ताह में दो दिन मंगलवार और शनिवार, दिनांक 1 जुलाई से 29 जुलाई 2025 तक चलेगी। 03310 जम्मूतवी-धनबाद स्पेशल ट्रेन सप्ताह में दो दिन बुधवार और रविवार, दिनांक 2 जुलाई से 30 जुलाई 2025 तक चलाई जाएगी। 03311 धनबाद-चंडीगढ़ स्पेशल ट्रेन सप्ताह में दो दिन मंगलवार और शुक्रवार, दिनांक 1 जुलाई से 29 जुलाई 2025 तक चलेगी।
03312 चंडीगढ़-धनबाद स्पेशल ट्रेन सप्ताह में दो दिन गुरुवार और रविवार, दिनांक 3 जुलाई से 31 जुलाई 2025 तक चलाई जाएगी। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पहले IRCTC या रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट से ट्रेन की समय-सारणी और ठहराव की जानकारी अवश्य प्राप्त करें। इस विशेष पहल से त्योहारों, अवकाशों और यात्रियों की बढ़ती संख्या के दौरान भीड़ का बेहतर प्रबंधन होगा और यात्रियों को वैकल्पिक यात्रा विकल्प मिल सकेंगे।