Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
22-May-2025 06:28 PM
By First Bihar
GAYA JEE: मजदूरी करने के लिए गया जी के इमामगंज से कई मजदूर दिल्ली जा रहे थे। वहां से मजदूरी के लिए सभी को हरियाणा जाना था कि तभी दिल्ली में सड़क दुर्घटना में एक युवक सहित 3 बच्चों की मौत हो गयी है। जबकि 10 लोग बुरी तरह घायल हो गये हैं। घायलों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी का इलाज चल रहा है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। लोगों का कहना है कि दिल्ली में मरीजों का इलाज फर्श पर लिटाकर किया जा रहा है। घायलों का उचित उपचार किये जाने की मांग वो कर रहे हैं और अपने क्षेत्र के नेता जीतनराम मांझी से मदद की गुहार लगा रहे हैं।
बता दें कि गयाजी ज़िला के इमामगंज प्रखंड के ग्राम पंचायत झिकटिया के वार्ड नंबर 12 के महादलित गांव चपरि के सभी रहने वाले हैं। 35 लोग इमामगंज से मजदूरी करने के लिए दिल्ली हुए थे। तभी चार लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गयी। सभी मृतक माँझी समुदाय से थे। बताया जाता है कि सभी मंगलवार को दिल्ली जाने वाली बस सिमरन से दिल्ली पहुंचे थे। जो बुधवार को दिल्ली निजामुद्दीन उतरकर सभी हरियाणा रेवाड़ी के लिए पिकअप से मज़दूरी करने जा रहे थे। तभी द्वारका सेक्टर 23 के पास पिकअप का टायर अचानक फट गया और पिकअप पलट गई। जिसमें करीब 35 मज़दूर सवार थे।
पिकअप के पलटने के बाद सभी दब गये और इस घटना में एक वयस्क मजदूर के साथ-साथ तीन मासूम बच्चों की भी मौत हो गयी। वही एक दर्जन से अधिक लोग बुरी तरह घायल हो गये। किसी तरह सभी मजदूरों को निकाला गया और इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन जिस अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया है वहां मरीजों का इलाज फर्श पर किया जा रहा है। जिसका वीडियो सामने आया है। परिजन घायलों की समुचित इलाज की मांग कर रहे हैं।
वे अपने नेता जीतनराम मांझी से भी मदद की गुहार लगा रहे है। मृतकों की पहचान गयाजी ज़िले के इमामगंज प्रखंड के ग्राम पंचायत झिकटिया के चपरि गांव निवासी 26 साल के रणजीत कुमार पिता फेकू माँझी, इसके अलावे तीन बच्चों की पहचान 3 साल की लक्ष्मीनिया कुमारी पिता रणजीत भारती , 7 साल की शीशम कुमारी पिता राजेश भारती, 7 साल के गौरव कुमार पिता संजय के रूप में हुई है।
मृतक के परिजन एवं गांव के लोगों ने बताया कि बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन में मज़दूरी के लिए हरियाणा रेवाड़ी करीब 35 मजदूर पूरे परिवार के साथ जा रहे थे। बुधवार को दिल्ली द्वारका सेक्टर 23 इलाके में पिकअप के पलटने से एक मजदूर रंजीत भारती समेत तीन बच्चे की मौत हो गई। जिसमें करीब दो दर्जन मजदूर घायल हो गए। बताया जा रहा है कि पिकअप का टायर फटने से यह घटना हुई है। घटना की सूचना मिलते ही चपरि महादलित गांव में कोहराम मचा हुआ है। पूरे गांव में मातम का माहौल है। परिजनों ने सरकार से यह मांग की है कि जो भी घायल वहां इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती है, उनका समुचित इलाज किया जाए और मृतक के शव को उनके घर भिजवाया जाए। साथ ही मृतकों के आश्रितों को मुआवजा देने की मांग की गई है।
गया से नितम राज की रिपोर्ट