ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

pragati yatra : गया में CM नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा,ये रास्ते रहेंगे बंद; रूट चार्ट देख लें

pragati yatra : गया में प्रभावती अस्पताल के नए भवन को उद्घाटन करेंगे। साथ ही यही पर अन्य विभागीय योजनाओं का रिमोट के माध्यम से शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इसके बाद गया कलेक्ट्रेट में मीटिंग होगी।

13-Feb-2025 07:23 AM

By First Bihar

pragati yatra : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज गया आ रहे हैं। उनके आगमन को लेकर तमाम व्यवस्था की गई है। सुरक्षा व्यवस्था को भी पुख्ता बनाया गया है। गया में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज प्रगति यात्रा के दौरान 44 विभागों के 1447 योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। सीएम मॉडल प्रभावती अस्पताल के बाद समाहरणालय में विभागीय समीक्षा बैठक करेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सुबह 10 बजे से 3:30 बजे तक गया में रहेंगे। 


वहीं, सीएम के दौरे को लेकर रूट तय किए गए हैं। जिला प्रशासन द्वारा यातायात व्यवस्था का प्लान जारी किया गया है, जो आज लागू रहेगा। मोहनपुर-इटवा की ओर से आने वाले वाहन सागरपुर से आगे नही जाएंगे। सागरपुर से बोधगया की ओर सभी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। हथियार मोड़ से बकरौर मोड़, पच्छहट्टी की ओर वाहनों का परिचालन पूरी तरह से वर्जित रहेगा। 


हथियार मोड़ से बोधगया की ओर और सिलौंजा जाने वाले रोड में वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा। इसी प्रकार एम्बेसी मोड़ से बोधगया मंदिर की ओर जाने वाले रोड में वैध पास वाले वाहन का ही परिचालन होगा। वर्मा मोड़ से राजापुर की ओर से वाहनों का आवागमन वीवीआईपी के आगमन के बाद बंद रहेगा। घुघड़ीटॉड़ से केन्दुई जाने वाले वाहनों का परिचालन सुबह के 10:30 बजे के बाद से बंद होगा। 


घुघड़ीटॉड़ बाईपास से 5 नंबर गेट, सिकरिया मोड़ गया कॉलेज गेवाल बीघा तक वाहनों का परिचालन वीवीआईपी के आगमन से एक घंटे पूर्व बंद कर दिया जाएगा। गेवाल बिगहा मोड़ जेपी झरणा एपीआर मोड़, काशीनाथ मोड़, समाहरणालय, गोलंंबर, पीर मंसूर, तक सभी वाहनों का परिचालन बंद रहेगा। 


इधर, गया स्टेशन से सिकरिया मोड़ की ओर रेलवे स्टेशन मोड़ से दाहिना रेलवे अस्पताल मोड़, मिर्जा गालिब मोड़ होते अपने गंतव्य को वाहन जाएंगे। बाटा मोड़, कटारी हील, नगमतिया से दाहिने रेलवे अस्पताल मोड़ मिर्जा गालिब होते हुए कटारी हिल रोड चंदौती होते हुए अपने गंतव्य को पहुंचेंगे। सिकड़िया मोड़ से गया शहर और गया रेलवे स्टेशन, मगध मेडिकल मोड़, चंदौती मोड़, अनुग्रह कालेज, कटारी हील होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।