Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
03-Dec-2025 09:04 PM
By First Bihar
BODH GAYA: बोधगया में एक शादी समारोह में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब दूल्हे पक्ष ने ऐन वक्त पर और दहेज की मांग कर दी। फिर क्या था, बाराती और शरातियों के जमकर मारपीट होने लगी। इस दौरान कुर्सियां फेंकी गयी। कुर्सियों से ही एक दूसरे पर हमला किया गया। यहां तक जिस बर्तन में खाना काउंटर पर रखा गया था उस बर्तन से भी हमला किया गया। सब्जी फर्श पर गिरने से लोग फिसलने लगे और गिरने लगे।
मामला बकरौर स्थित उत्सव पैलेस की है, जहाँ 29 नवंबर को अतरी के डिहरी निवासी सुरेश प्रसाद की बेटी कविता कुमारी की शादी होनी थी। लड़की के परिजनों ने बताया कि पहले ही लगभग 10 लाख रुपये और सोने के जेवरात दिए जा चुके थे, फिर भी दूल्हे पक्ष ने दो लाख रुपये और मांग कर दी। वो लड़की वालों पर दबाव बनाने लगे। कहने लगे की दो लाख नहीं दिये तो शादी नहीं होगी।
लड़की वाले ने जब इसका विरोध किया तब शराब के नशे में धुत दूल्हे पक्ष के लोगों ने लोहे की रॉड और डंडों से हमला बोल दिया। इसमें दुल्हन के जीजा शैलेश कुमार और भतीजा सुमन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें मगध मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। वही कई महिलाएँ और बच्चे भी घायल हो गये। सभी का इलाज पास के क्लिनिक में कराया गया।
आरोप यह भी है कि हंगामे के दौरान बारातियों ने वहां मौजूद महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया गया और दुल्हन की भाभी नीलम देवी की सोने की चेन छीन लिया। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद तत्काल शादी को रद्द कर दिया गया। पीड़ित परिवार ने दहेज प्रताड़ना, लूटपाट, छेड़खानी और जानलेवा हमला किये जाने का मामला थाने में दर्ज कराया है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किये जाने की मांग की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।
गया से नितम राज की रिपोर्ट