ब्रेकिंग न्यूज़

किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम

नीतीश कुमार की कृपा से PM बने हैं नरेंद्र मोदी, पूर्व स्पीकर का बड़ा बयान, कहा..BJP का सपना कभी पूरा नहीं होगा

बिहार में भाजपा अकेले राज करना चाहती है। बीजेपी का यह सपना कभी पूरा नहीं होगा। क्योंकि बिहार उड़ती चिड़िया को हल्दी लगा देता है। जिस दिन नीतीश कुमार जग गये उसी दिन सबको पता लगा देंगे।

07-Mar-2026 06:21 PM

By First Bihar

GAYA: पूर्व बिहार विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी ने शनिवार को गया के सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता के दौरान भारतीय जनता पार्टी पर बिहार की सत्ता पर कब्जा करने की साजिश रचने का आरोप लगाया। बीजेपी नीतीश की कृपा से है ना कि नीतीश बीजेपी की कृपा से हैं। मोदी को पीएम बनाने में नीतीश की अहम भूमिका है। नीतीश कुमार को कोई क्या राज्यसभा भेजेगा, खुद नीतीश ने ही दर्जनों लोगों को राज्यसभा पहुंचाने का काम किया है। 


नीतीश कुमार बेटे पर लग रहे आरोप पर कहा कि निशांत चरित्रवान और अध्यात्मिक प्रवृति के नौजवान हैं, कीचड़ उछालना मानवता के खिलाफ है। निशांत का चरित्रहनन किया जा रहा है यह बिहार की जनता भी जानती है। उन्होंने कहा कि बिहार में बीजेपी अकेले राज करना चाहती है। किसी तरह से बिहार पर कब्जा करने की साजिश कर रही है। अकेले बिहार में सरकार बनाने में बीजेपी लगी हुई है। लेकिन बीजेपी का यह सपना कभी पूरा नहीं होगा। क्योंकि बिहार उड़ती चिड़िया को हल्दी लगा देता है। जिस दिन नीतीश कुमार जग गये उसी दिन सबको पता लगा देंगे। 


उदय नारायण चौधरी ने कहा कि बिहार की राजनीति में इस समय एक बड़ी हलचल पैदा कर दी गई है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पद से हटाने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। वो इस सच्चाई को बिहार की जनता के समक्ष रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर इस समय सच नहीं बोला गया तो यह बेईमानी होगी। बिहार की जनता ने नीतीश कुमार को 2025 से 2030 तक के लिए मुख्यमंत्री के रूप में चुना है, लेकिन बीच कार्यकाल में ही उन्हें हटाने की साजिश की जा रही है, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ है। 


भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इतने वर्षों में पार्टी ने बिहार के विकास के लिए कोई खास काम नहीं किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य की राजनीति में ऐसे फैसले लिए जा रहे हैं, जिनसे लोकतंत्र कमजोर हो रहा है। चौधरी ने कहा कि जिस तरह से कानून और बिल पारित किए जा रहे हैं, उससे आम लोगों के अधिकारों पर असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि आज हालात ऐसे हो गए हैं कि सत्ता पर पूरी तरह से कब्जा करने की कोशिश की जा रही है और विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा है।


प्रेस वार्ता के दौरान उदय नारायण चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि निशांत कुमार को राजनीति में पहले ही आ जाना चाहिए था। उनके अनुसार निशांत कुमार एक आध्यात्मिक स्वभाव के व्यक्ति हैं और समाज के प्रति उनकी सोच सकारात्मक है।


उन्होंने यह भी कहा कि हाल के दिनों में कुछ लोगों ने नीट छात्र मामले को लेकर निशांत कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं, लेकिन उनका मानना है कि निशांत कुमार ऐसा कार्य नहीं कर सकते। बिना तथ्यों के किसी व्यक्ति पर आरोप लगाना उचित नहीं है। बिहार की जनता सब कुछ देख और समझ रही है और आने वाले समय में जनता ही इसका जवाब देगी।