Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
08-Mar-2025 01:35 PM
By First Bihar
Bihar News : ज्ञान भारती वर्ल्ड स्कूल के सभागार में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर इनर व्हील क्लब ऑफ सनराइज के तत्वाधान में “एंपावरिंग वूमेन एंपावरिंग ह्यूमैनिटी” थीम पर टॉक पैनल डिस्कशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर इमामगंज विधानसभा की विधायिका दीपा मांझी, साइबर थाना के डीएसपी साक्षी राय स्कूल के प्राचार्य मधु प्रिया, डॉक्टर तेजस्वी नंदन, डॉ मृदुला नारायण..
इनर व्हील की वाइस प्रेसिडेंट, बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमती स्नेह सिन्हा व शिक्षाविद इंदु सहाय स्कूल की छात्राएं एवं शिक्षकगण शामिल हुये, आगत अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. टॉक फाइनल डिस्कशन में वक्ताओं ने महिलाओं पर हो रहे उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, महिलाओं की सुरक्षा और साइबर अपराधों से बचाव जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर छात्राओं और शिक्षकों को जागरूक किया.
मुख्य वक्ता दीपा मांझी ने अपने अनुभवों का साझा करते हुए बताया कि “महिलाएं डेडीकेशन और आपसी सहयोग से अपने को सशक्त बनाएं, निरंतर अपने आत्मविश्वास पर फोकस करें तथा अपने हेल्थ न्यूट्रिशन पर ध्यान दें. वहीं डीएसपी साक्षी राय ने महिलाओं को टिप्स दिए कि महिलाएं जबरदस्ती अपनी बात दूसरों पर ना थोपें.
वहीं डॉ मृदुला नारायण ने बताया कि महिलाएं तनाव से बचें और खुद को बदलने की कोशिश करें, जबरदस्ती अपनी बात दूसरों पर ना थोपे, नारी सशक्ति का मतलब कॉन्फिडेंस है और कॉन्फिडेंस से खुद के परिवार का और समाज में सक्रिय भूमिका निभाते हुए समाज का भी विकास करें.