ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

Bihar News: बिहार में आंधी-तूफान के कहर ने चंद पलों में छीन ली तीन जिंदगियां, मासूमों पर गिरे पेड़ और दीवार

Bihar News: बिहार के गया में आसमान से बरसी आफत ने कईयों की जिंदगी छीन ली। आंधी-तूफान से दो बच्चों और एक मां की जान चली गई है।

11-Apr-2025 08:53 AM

By KHUSHBOO GUPTA

Bihar News: गया जिले में गुरुवार की शाम आई तेज आंधी और बारिश ने कहर बरपा दिया। चंद पलों में तीन मासूम जिंदगियां छिन गई। आंधी-तूफान के कारण दो मासूम बच्चे और एक मां की दर्दनाक मौत हो गई। जिसके बाद पूरे इलाके में चीख-पुकार मच गई।


अलग-अलग इलाकों में पेड़ और दीवार गिरने की घटनाओं में तीन की दर्दनाक मौत हो गई, जिनमें दो मासूम बच्चे और एक महिला शामिल हैं। टनकुप्पा, वजीरगंज और फतेहपुर में ये मौतें हुई हैं। वजीरगंज थाना क्षेत्र के कढ़ौना गांव में 12 वर्षीय मुन्नू चौधरी पर आंधी के दौरान पेड़ गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वह अपनी नानी के घर आया हुआ था।


वहीं, मानपुर के दुधैला गांव में ताड़ के पेड़ के नीचे आने से लक्ष्मीनिया देवी की जान चली गई। वह खेत में उपला उठा रही थीं। टनकुप्पा प्रखंड के मायापुर गांव में 8 साल के विश्वजीत कुमार की दीवार गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। तेज हवा के बीच घर लौटते वक्त वह पड़ोसी के घर के पास से गुजर रहा था, तभी ईंट की दीवार उसके सिर पर जा गिरी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।