ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

Bihar News: बिहार के इस स्टेशन पर फिर होगा सियालदह एक्सप्रेस का ठहराव, यात्रियों में ख़ुशी की लहर

Bihar News: बिहार के गुरपा और गझंडी स्टेशन पर इस दिन से सियालदह एक्सप्रेस का ठहराव होगा शुरू। कोरोना काल से बंद यह सुविधा पर्यटकों, ग्रामीणों और छात्रों को देगी राहत।

03-Aug-2025 10:17 AM

By First Bihar

Bihar News: बिहार के यात्रियों और पर्यटकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। रेलवे ने गयाजी के गुरपा और गझंडी स्टेशन पर कोलकाता-जम्मू तवी सियालदह एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 13151/13152) के ठहराव को फिर से शुरू करने का फैसला किया है। यह सुविधा कोरोना काल से ही बंद थी, लेकिन अब 4 अगस्त से हरी झंडी दिखाकर इसे फिर से बहाल किया जाएगा।


गुरपा और गझंडी, गया जिले के महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन हैं जो पर्यटकों के बीच खासे लोकप्रिय हैं। गुरपा एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है, जहां हर साल बड़ी संख्या में लोग आते हैं। इन स्टेशनों पर सियालदह एक्सप्रेस का ठहराव बंद होने से यात्रियों को काफी असुविधा हो रही थी। स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने लंबे समय से इस सुविधा को बहाल करने की मांग की थी। उनकी मांग को देखते हुए रेलवे बोर्ड और धनबाद मंडल रेल प्रबंधन ने इस पर मुहर लगाई है।


इस ठहराव से न केवल पर्यटकों को गुरपा जैसे आकर्षक स्थल तक पहुंचने में आसानी होगी, बल्कि स्थानीय ग्रामीणों और छात्रों को भी कोलकाता, जम्मू तवी और अन्य प्रमुख शहरों से कनेक्टिविटी मिलेगी। यह ट्रेन रोजाना कोलकाता से जम्मू तवी के बीच चलती है और बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल व अन्य राज्यों के यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण साधन है।


रेलवे अधिकारियों के अनुसार, सियालदह एक्सप्रेस का ठहराव 4 अगस्त से शुरू होगा और इसकी समय-सारिणी जल्द ही जारी की जाएगी। इस कदम से स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा और पर्यटन को भी प्रोत्साहन मिलेगा। गुरपा और गझंडी के आसपास के लोग इस फैसले का स्वागत कर रहे हैं और इसे क्षेत्र के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम मान रहे हैं।