ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

Bihar News: जमीन कब्जे को लेकर हथियारों से लैस दबंगों का उत्पात, कई महिलाएं गंभीर रूप से घायल

Bihar News: दबंगों ने खेत पर कब्जा करने को लेकर हथियार के बल पर जमकर बवाल मचाया है, मारपीट के साथ-साथ फायरिंग भी की गई है. जिसमें कई लोगों के घायल होने की खबर है.

21-Apr-2025 01:11 PM

By First Bihar

Bihar News: बिहार के गया जिले मे दबंगों ने खेत कब्जा करने को लेकर हथियार के बल पर जमकर की मारपीट की है. इन बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग की व भयंकर मारपीट भी की है. जिसमें दो महिला गंभीर रूप घायल हुई हैं. बेहतर इलाज के लिए इन्हें गया के मगध मेडिकल कालेज सह अस्पताल मे भर्ती कराया गया है. वहीं पुलीस ने इस मामले में घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया है. 


बता दें कि यह घटना गया जिले के चंदौती थाना क्षेत्र के कोरमा पंचायत के छतूबाग गांव की है. इस संदर्भ मे पीड़ित रामचंद्र यादव ने बताया कि 63 डिसमिल खेत पर कब्जा करने को लेकर 150 की संख्या में रहे दबंगों ने महिलाओं के साथ लाठी-डंडे से मारपीट की, जिसमें दो महिला गंभीर रुप से घायल हो गई, पीड़ित के परिजन रामचंद्र यादव ने बताया की वह खेत में गेहूँ उठवा रहे थे, इसी बीच चंदौती थाना क्षेत्र के हबीबपूर के रहने वाले मुकेश टाइगर, जितेन्द्र, भेगन यादव, करण यादव समेत सैकड़ों की संख्या में रहे लोगों ने हाथों मे हथियार और लाठी-डंडे के साथ उन्हें घेर लिया और मारपीट करने लगे.


जब वह जान बचाकर भागने लगे तो उन लोगों के द्वारा उन पर फायरिंग भी की गई. गनीमत यह रही वह गोली लगने से बाल-बाल बच गए, रामचंद्र यादव ने बताया कि दबंगों द्वारा उनके परिवार की महिलाओं पर लाठी-डंडे से हमला किया गया. जिससे वे गभींर रुप से घायल हो चुकी हैं. उन्होंने बताया कि मुकेश टाइगर और उनके समर्थकों द्वारा करीब 30 राउंड फायरिंग की गई. मौके से बरामद दो खोखे पुलिस को सौंपे जा चुके हैं, रामचंद्र यादव द्वारा चंदौती थाना में एफआईआर के लिए आवेदन दिया गया हैं और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई है, आवेदन मिलने के बाद चंदौती थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.


गया से नीतम राज की रिपोर्ट