ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

Bihar News: दुरंतो एक्सप्रेस में भीषण चोरी, कई कोचों से यात्रियों के कीमती सामान ले उड़े चोर

Bihar News: बिहार के गयाजी में नई दिल्ली-भुवनेश्वर दुरंतो एक्सप्रेस में चोरों ने 5 कोच से यात्रियों के बैग, फोन और लैपटॉप लूटे। चेन खींचकर ट्रेन रोककर फरार हुए चोर। पुलिस जांच में जुटी।

27-Jun-2025 10:11 AM

By First Bihar

Bihar News: बिहार के गयाजी में नई दिल्ली से भुवनेश्वर जा रही दुरंतो एक्सप्रेस ट्रेन में गुरुवार देर रात एक सनसनीखेज चोरी की घटना ने रेलवे प्रशासन को हिलाकर रख दिया है। चोरों ने ट्रेन के 5 कोच में सवार यात्रियों के बैग, मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ किया है। इसके बाद चेन खींचकर ट्रेन को रोका और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। इस वारदात से ट्रेन में सवार यात्रियों में दहशत फैल गई और रेलवे पुलिस के सामने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।


यह घटना डीडीयू-गया रेलखंड के परैया और कष्ठा स्टेशनों के बीच रात करीब 2 बजे हुई है। चोरों के कारण ट्रेन आधे घंटे से अधिक समय तक रुकी रही। इन चोरों ने 5 कोच में लूटपाट मचाई है। यात्रियों का कहना है कि उनके पर्स, मोबाइल और लैपटॉप जैसे कीमती सामान चुराए गए हैं। अनुमान है कि करीब एक दर्जन यात्रियों का सामान चोरी हुआ है। 


सूचना मिलते ही रेल पुलिस और स्थानीय परैया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। रेल डीएसपी की अगुवाई में एक विशेष टीम गठित की गई है, जो चोरों की तलाश में छानबीन कर रही है। मौके से कुछ खाली बैग बरामद हुए हैं, जिनका सामान चोर निकाल ले गए। पुलिस को शक है कि यह किसी सुनियोजित गिरोह का काम हो सकता है। गौरतलब है कि दो महीने पहले भी गया-कोडरमा रेलखंड के टनकुप्पा स्टेशन के पास इसी ट्रेन में चोरी की घटना हो चुकी है।