ब्रेकिंग न्यूज़

3.5 अरब Chrome यूजर्स हो सकते हैं प्रभावित, गुगल ने जारी किया इमरजेंसी अपडेट, जल्दी करें यह काम 3.5 अरब Chrome यूजर्स हो सकते हैं प्रभावित, गुगल ने जारी किया इमरजेंसी अपडेट, जल्दी करें यह काम रामनवमी को लेकर तैयारियां तेज: 51 मोहल्लों से निकलेंगी भव्य झांकियां, पूरे पटना से महावीर मंदिर पहुंचेगा श्रीराम ध्वज रामनवमी को लेकर तैयारियां तेज: 51 मोहल्लों से निकलेंगी भव्य झांकियां, पूरे पटना से महावीर मंदिर पहुंचेगा श्रीराम ध्वज BIHAR NEWS : अब गांवों में ही बैंक, लाइब्रेरी और डाकघर! धन की कमी से रुका था काम पर अचानक सरकार ने खोला खजाना, इस काम के लिए जारी हुए 500 करोड़; पढ़िए क्या है पूरी खबर आपका भी हो गया है वेटिंग टिकट,तो हो जाएं टेंशन फ्री; रेलवे ने बदल दिए नियम; जानिए क्या हुआ Patna LPG Crisis : पटना में LPG सिलेंडर को लेकर बवाल: घंटों लाइन में खड़े रहे लोग, नहीं मिला गैस तो सड़क जाम कर किया प्रदर्शन पीने का मन है क्या आपको…? शराबबंदी से जुड़ा सवाल पूछने पर भड़के सभापति अवधेश नारायण सिंह पीने का मन है क्या आपको…? शराबबंदी से जुड़ा सवाल पूछने पर भड़के सभापति अवधेश नारायण सिंह निशांत कुमार और मैथिली ठाकुर का AI से तस्वीर बनाकर वायरल करना पड़ा भारी, पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार

बिहार में दर्दनाक हादसा: सिविल कोर्ट की परीक्षा देने गए दो अभ्यर्थियों को ट्रैक्टर ने कुचला, दोनों की हुई मौत

Bihar Road Accident: गया में सिविल कोर्ट परीक्षा देने आए दो अभ्यर्थियों को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

15-Mar-2026 11:27 AM

By FIRST BIHAR

Bihar Road Accident: गया शहर के स्टेशन रोड स्थित शनि मंदिर के पास सुबह करीब 6 बजे हुए भीषण सड़क हादसे में सिविल कोर्ट की चौथी श्रेणी की परीक्षा देने आए दो अभ्यर्थियों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि दोनों युवक अपने परीक्षा केंद्र का पता कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उन्हें कुचल दिया।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर की रफ्तार काफी तेज थी। सड़क किनारे ठेला लगाकर सामान बना रहे एक दुकानदार ने बताया कि ट्रैक्टर ने पहले दोनों युवकों को टक्कर मारी और फिर उसकी ठेला में भी जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ठेला पूरी तरह टूट गया और सारा सामान बर्बाद हो गया।


कोतवाली थाना के इंस्पेक्टर धनंजय सिंह ने बताया कि दोनों मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार एक युवक मुजफ्फरपुर और दूसरा भोजपुर जिले का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है तथा शवों को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है।


घटना के बाद स्थानीय लोगों और अन्य अभ्यर्थियों में काफी आक्रोश देखा गया। लोगों ने स्टेशन रोड पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार आवाजाही पर रोक लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि भीड़भाड़ वाले इलाके में लापरवाही से वाहन चलाने से ऐसे हादसे हो रहे हैं।

रिपोर्ट- नितम राज, गया