ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

Bihar News: बेटी की गर्दन से लिपटे थे दो-दो विषैले सांप, पिता ने जान पर खेलकर बचाई लाडली की जान; खूब हो रही चर्चा

Bihar News: गया जिले के जम्हेता गांव में एक पिता ने अपनी 10 साल की बेटी की जान बचाने के लिए दो जहरीले सांपों को नंगे हाथों से मार डाला। घटना से गांव में हड़कंप है, बच्ची और पिता दोनों सुरक्षित हैं।

01-Jul-2025 12:53 PM

By FIRST BIHAR

Bihar News: बिहार के गया जी से अनोखी घटना सामने आई है. दस वर्षीय बच्ची के गले में दो-दो सांप देखकर उसके माता-पिता सकते में आ गए. बेटी की जान खतरे में थी लेकिन मां-बाप ने हिम्मत नहीं हारी. अपनी जान की परवाह किए बगैर पिता ने अपनी बेटी के गले में लटके दोनों सांपों को हाथ से ही दबाकर मार डाला. घटना गया जी के फतेहपुर थाना क्षेत्र की है.


जानकारी के अनुसार, फतेहपुर थाना के जम्हेता गांव के रहने वाले राजू कुमार केसरी अपने परिवार के साथ घर में सोए थे. सुबह में जब राजू कुमार केसरी की पत्नी उठी तो उसने अपनी बेटी सलोनी कुमार 10 वर्ष के गले में सांप देखा. सांप देखते ही वह शोर मचाने लगी. शोर सुनकर बच्ची के पिता राजू कुमार केसरी जगे और बच्ची के गले में सांप देखकर वह भी सकते में आ गए.


राजू कुमार केसरी को अपनी बेटी की जान बचानी थी. अपनी जान की परवाह किए बगैर वह बच्ची के पास पहुंचे और उसके गले में लटके दोनों सांपों के मुंह को हाथों से दबा दिया राजू ने इस कदर सांपों का मुंह दबाया था, कि दोनों सांपों की मौत हो गई. शोर गुल सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर जुटे और यह घटना देखकर हैरान रह गए. एक पिता ने अपनी बेटी के गले में मौत के रूप में रहे दो-दो सांपों को मार डाला. यह देखकर हर कोई हैरान था. यह घटना को लेकर जम्हेता गांव में काफी चर्चा हो रही है.


राजू कुमार केसरी अपनी बच्ची सलोनी के साथ फतेहपुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे. सबसे बड़ी बात यह है, कि बच्ची के गले में लटके दो-दो सांपों को मारने वाले राजू कुमार केसरी पर किसी प्रकार का सांप के विष का असर नहीं था. वह बिल्कुल सामान्य थे. वही, बच्ची भी बिल्कुल स्वस्थ बताई जाती है. हालांकि डॉक्टरों ने एहतियात के तौर पर दोनों को जांच के लिए गया मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल जाने को कहा है. फिलहाल बच्ची और उसके पिता दोनों की स्थिति सामान्य है. अब यह दोनों जांच कराने के लिए गया जाएंगे. ताकि पता चल सके कि कहीं उन्हें सांप के विष का कोई संक्रमण तो नहीं है, फिलहाल दोनों की स्थिति एकदम से सामान्य है.


बताया जाता है कि दोनों विषधर सांप एक दूसरे से लिपटे थे. पिता राजू कुमार केसरी का कहना है कि देश के सबसे विषधर सांपों में से एक माना जाने वाला करैत सांप उनकी बेटी के गले से लिपटे थे. राजू खुद हैरान है, कि उसने दो सांपों को कैसे मार डाला. हालांकि उसका कहना है, कि बच्ची की जान बचाने के लिए उसने अपनी जान की तनिक भी परवाह नहीं की और फिर बच्ची की जान बचा ली.


लोगों का कहना है, कि यह तो वही बात हुई, 'जाको राको साइयां मार सके न कोई'. ग्रामीणों का कहना है, कि जिसका रक्षक भगवान हो, उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है, यह एक बार फिर से साबित हुआ है. वही बच्ची की मां पूरे घटनाक्रम का गवाह बनी. बच्ची की मां का कहना था, कि उसने ही सबसे पहले बच्ची के गले में सांप देखा था और फिर शोर मचाया था, जिसके बाद पास में सोए पति राजू कुमार केसरी तुरंत उठे और फिर सांपों को हाथ से ही मार डाला.

रिपोर्ट- नितम राज, गया