gaya crime news: गया पुलिस ने 50 हजार के इनामी अपराधी नवाब उर्फ पिंटू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जिले के टॉप टेन अपराधियों में शुमार और कई कांडों में वांछित 50 हजार के इनामी अपराधी नवाब और पिंटू को 12 साल के बाद दबोचा है। पुलिस इसे बड़ी कामयाबी मान रही है। नवाब मियां 12 साल से लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था। उसे पकड़ने की कोशिश पुलिस करती थी लेकिन सफलता नहीं मिल पा रही थी।
आखिरकार 50 हजार का इनामी अपराधी को पुलिस ने दबोच लिया। गिरफ्तार नवाब उर्फ पिंटू सिविल लाइन थाना क्षेत्र के समीर तकिया का रहने वाला है। रामपुर थाना क्षेत्र से उसकी गिरफ्तारी हुई है। इसके विरोध सिविल लाइंस थाना एवं चंदोती थाने में लूट,रंगदारी और आर्म्स एक्ट के कई मामले उसके खिलाफ दर्ज है। वह 12 वर्षों से लुक छिपकर इधर-उधर रह रहा था। सिटी एसपी रामानंद कौशिक ने बताया कि पूर्व में इसके अन्य साथी को गिरफ्तार किया जा चुका है। अब नवाब मियां को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस नवाब की गिरफ्तारी को बड़ी सफलता मान रही है।
गया से नितम राज की रिपोर्ट..