ब्रेकिंग न्यूज़

बिहारियों को बड़ी राहत: होली के लिए पहले दिन 51 बसों का हुआ परिचालन, तीन दिन में हजारों प्रवासी पहुंचे घर बिहारियों को बड़ी राहत: होली के लिए पहले दिन 51 बसों का हुआ परिचालन, तीन दिन में हजारों प्रवासी पहुंचे घर Bihar News: घर की छत पर बागवानी कर बढ़ाएं अपनी आय, बिहार सरकार दे रही इतना अनुदान; जानिए.. Bihar News: घर की छत पर बागवानी कर बढ़ाएं अपनी आय, बिहार सरकार दे रही इतना अनुदान; जानिए.. Bihar Education News: बिहार के 626 स्कूलों पर शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, काट लिए 11.30 लाख; हेडमास्टरों से स्पष्टीकरण Bihar Education News: बिहार के 626 स्कूलों पर शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, काट लिए 11.30 लाख; हेडमास्टरों से स्पष्टीकरण गोद भराई पर पति ने हेलीकॉप्टर से बरसाए फूल, यादगार बनाया समारोह किसान पिता ने बेटी को हेलीकॉप्टर से किया विदा, ‘उड़न खटोला’ को देखने के लिए उमड़ पड़ी भारी भीड़ किशनगंज में बसे बाहरी लोगों की जमीन के कागजातों की होगी जांच, बिहार विधानसभा में विजय सिन्हा का बड़ा एलान किशनगंज में बसे बाहरी लोगों की जमीन के कागजातों की होगी जांच, बिहार विधानसभा में विजय सिन्हा का बड़ा एलान

Bihar Co News: डिप्टी CM विजय सिन्हा का आदेश...फील्ड से बाहर हो गए CO, बॉडीगार्ड के माध्यम से घूस लेने की मिली थी शिकायत

Bihar News: विजय कुमार सिन्हा के निर्देश पर गया जिले के आमस अंचल के सीओ अरशद मदनी को फील्ड पोस्टिंग से हटाकर मुख्यालय अटैच कर दिया गया है. भूमि सुधार जनकल्याण संवाद में ऑन स्पॉट रिश्वत की शिकायत मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई.

27-Feb-2026 03:52 PM

By Viveka Nand

Bihar News: बिहार के डिप्टी सीएम सह राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आदेश पर एक अंचल अधिकारी को फील्ड से बाहर कर दिया गया है. भूमि सुधार जन कल्याण संवाद में ऑन स्पॉट मिली शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई है. शिकायत के बाद मंत्री ने अंचल अधिकारी को हटाने का आदेश दिया था. अब जाकर विभाग ने उक्त सीओ को फील्ड से हटाकर मुख्यालय अटैच कर दिया है. 

हटाये गए आमस अंचल के सीओ

गया जिले के आमस अंचल के अंचल अधिकारी अरसद मदनी को हटा दिया गया है. इन्हें वहां से हटाते हुए भू अभिलेख निदेशालय में प्रतिनियुक्त किया गया है. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने 25 फरवरी को यह आदेश जारी किया है. विभाग ने गया के जिलाधिकारी से कहा है कि आमस अंचल में कार्यकारी व्यवस्था के तहत दूसरे सीओ को प्रभार दें. 

अंचल अधिकारी पर पैसे लेने के लगे थे आरोप

दरअसल, गयाजी में आयोजित भूमि सुधार जनकल्याण संवाद में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के सामने ही आमस अंचल के सीओ अरशद मदनी पर एक आवेदक ने आरोप लगाया था कि बिल्टी मामले में आदेश के बावजूद उन से 25 हजार रुपये रिश्वत लिए गए. रिश्वत की राशि सीओ ने अपने सरकारी अंगरक्षक के माध्यम से लिया है. इसे सुनते ही उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने तत्काल प्रभाव से वरीय पुलिस अधीक्षक गया को आदेश दिया कि बॉडीगार्ड को लाइन हाजिर किया जाए और पूरे मामले की जांच निगरानी से कराई जाए.

तब सीओ ने दी थी सफाई...

हालांकि तब आमस अंचल के सीओ अरशद मदनी ने कहा था कि उनके विरुद्ध लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं. मैं भी चाहता हूं कि पूरे मामले की जांच हो. जिस व्यक्ति ने आरोप लगाया है, पहले से उस पर कई मामले हैं. जो भी जांच होगी, मैं उसमें पूरा सहयोग करूंगा. मैं बेगुनाह है.'