RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar accident news : पोखरा में डूबने से बुजुर्ग की मौत: शौच के बाद हाथ धोने गए थे; पैर फिसलने से हुआ हादसा LPG raid news : LPG की कालाबाजारी का भंडाफोड़, घर में छिपाकर रखे 10 गैस सिलेंडर जब्त; दो हिरासत में Bihar Missing Case: शॉपिंग करने गई मां-बेटा गायब, पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, पति ने अपहरण का लगाया आरोप LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान!
12-Mar-2026 12:52 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: बोधगया में शुरू होने वाले शीतकालीन पर्यटन सीजन को ध्यान में रखते हुए एयर इंडिया ने गया और दिल्ली के बीच विमान सेवा फिर से शुरू करने का फैसला किया है। यह उड़ान सेवा 25 अक्टूबर से शुरू होगी, जिससे खासकर बौद्ध तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को बड़ी सुविधा मिलेगी।
एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार एयर इंडिया ने गया एयरपोर्ट को अपना नया फ्लाइट शेड्यूल भेज दिया है। तय कार्यक्रम के अनुसार एक विमान सुबह 10 बजे गया से दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा, जबकि दूसरा विमान शाम 4:45 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगा। इससे यात्रियों को दिन में दो विकल्प मिल सकेंगे।
हर साल सर्दियों के मौसम में बोधगया में बड़ी संख्या में देशी और विदेशी पर्यटक पहुंचते हैं। खासकर बौद्ध धर्म से जुड़े श्रद्धालु दुनिया के कई देशों से यहां आते हैं। इन्हीं यात्रियों की सुविधा को देखते हुए एयर इंडिया ने गया-दिल्ली के बीच उड़ान सेवा दोबारा शुरू करने का निर्णय लिया है।
नई उड़ान सेवा शुरू होने से गया और दिल्ली के बीच यात्रा पहले से अधिक आसान हो जाएगी। साथ ही इससे बोधगया आने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है, जिससे क्षेत्र के पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी फायदा मिलेगा।