वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेल वैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा IIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेश प्रेमिका से बियाह नहीं होने पर प्रेमी बन गया शोले का वीरू, मोबाइल टावर पर चढ़कर बसंती से शादी की करने लगा जिद्द गर्ल फ्रेंड को बाइक सिखाना पड़ गया महंगा: 70 के स्पीड में प्रेमिका ने ट्रक को ठोका, बाल-बाल बची दोनों की जान मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार पूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला
03-Oct-2020 07:40 AM
GAYA: बिहार में गैंगरेप और रेप की घटना कम नहीं हो रही है, लगातार इस तरह की खबरें आ रही है. अब गया के कोंच इलाके में नाबालिग लड़की को अगवा कर युवकों ने गैंगरेप किया है. पीड़िता ने शर्म के कारण सुसाइड कर ली.
चार युवकों ने किया था अगवा
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि नाबालिग सहेली के घर में बर्थडे पार्टी में गई थी. वहां से लौटते वक्त उसे रास्ते से उठा लिया गया और गैंगरेप किया गया. घर नहीं आने पर परिजन खोजते रहे, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया. एक घर में वह डर से छिपी हुई थी. पता लगा तो परिजन लेकर घर आए. लडकी ने पूरी घटना की जानकारी परिजनों को दी.
इलाज के दौरान हो गई मौत
घटना के बारे में जानकारी मिलने के बाद परिजन भी परेशान हो गए. इस बीच पीड़िता कमरे में गई और दरवाजा बंद कर फांसी लगा ली. घरवालों को शक हुआ तो दरवाजा तोड़कर देखा तो वह फांसी के फंसे से लटकी थी. उसे तुरंत हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों ने उससे पटना रेफर कर दिया, लेकिन उसकी मौत हो गई. लड़की की मां के बयान पर कोंच थाने में चंदन, राहुल, टुनटुन और एक अज्ञात शख्स पर एफआईआर दर्ज की गई है.
बोध गया में भी रेप
मगध विवि थाना क्षेत्र में एक गांव में मूक-बधिर 12 साल की नाबालिग लड़की के साथ एक शख्स ने रेप अगवा कर रेप किया है. इस दौरान उसका हाथ और पैर बांध दिया. लेकिन इसकी जानकारी लोगों को लग गई. आरोपी को लोगों ने पकड़कर जमकर पिटाई कर दी.
कैमूर और लखीसराय में गैंगरेप और रेप
कैमूर के चैनपुर में भी गुरुवार को नाबालिग लड़की के साथ दो युवकों ने गैंगेरप किया था. घटना के दौरान लड़की सहेलियों साथ घास काटने गई थी. इस दौरान ही मदूरनी गांव पांच लड़के आए और एक लड़की को पकड़ लिया और बाकी को भगा दिया. जिसके बाद लड़की के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया. पीड़िता की बाकी सहेलियां गांव में गई और परिजनों को इसकी जानकारी दी. जिसके बाद परिजन और गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंचे. इस दौरान दोनों आरोपी भागने लगे. लेकिन ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया. जबकि घटनास्थल पर मौजूद तीन युवक फरार हो गए. बुधवार को लखीसराय के चाचन में भी एक नाबालिग लड़की के साथ रेप हुआ था. उसके बाद पीड़िता ने फांसी लगाकर सुसाइड कर ली थी.