Jana Nayagan: रिलीज डेट पर फिर संकट! क्या थलापति विजय की ‘जन नायकन’ दोबारा टलेगी? जानिए पूरा मामला PATNA NEWS : पटना का ये इलाका बनेगा नया टूरिस्ट हॉटस्पॉट! सैरगाह और बिहार गौरव पार्क में मिलेंगी ऐसी सुविधाएं, देखकर आप भी हो जाएंगे दंग मध्य-पूर्व की जंग का असर बिहार तक… सुधा डेयरी में त्राहिमाम, नौकरी छोड़कर घर लौटे प्रवासी; गैस-डीजल संकट की आहट Bihar news : जेल से बाहर आने के बाद पहली बार अपने ‘लाडले’ के साथ नजर आए बाहुबली अनंत सिंह, इस दिन सजेगा महादंगल BIHAR NEWS : 'निषादों को उनका हक चाहिए ...', मुकेश सहनी ने फिर दोहराई आरक्षण की मांग, कहा - जिस राज्य में निषाद जागरूक रहे वहां मिला हक़ दिन में बेचते फल, रात में करते बाइक चोरी… बड़ा गिरोह बेनकाब, सरगना ‘इरशाद’ समेत तीन गिरफ्तार वाह रे सिस्टम! 65 हजार लेकर दिव्यांग को बना दिया गार्ड, नगर निगम में खुलेआम चलता रहा खेल BIHAR NEWS : “मंत्री बने ‘भोलेनाथ’! सुरेंद्र मेहता की तस्वीर ने उठाए बड़े सवाल, विकास या दिखावा?” Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट
26-Feb-2021 08:12 AM
PATNA : देश में कमरतोड़ महंगाई ने आम लोगों के किचन में आग लगा रखी है. पेट्रोल डीजल की कीमतें एक तरफ आसमान को छूती जा रही हैं तो दूसरी तरफ रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में भी हर दिन इजाफा हो रहा है. फरवरी महीने में तीसरी बार रसोई गैस सिलेंडर की कीमतें बढ़ाई गई हैं. सरकारी तेल कंपनियों ने गुरुवार को रसोई गैस सिलेंडर की कीमत एक बार फिर से बढ़ा दी हैं.
गुरुवार को प्रति सिलेंडर 25 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. इसके बाद 14.2 किलोग्राम के गैस सिलेंडर की कीमत पटना में ₹867. 50 रुपये से बढ़कर ₹892. 50 रुपये हो गई है. फरवरी महीने में गैस सिलेंडर की कीमतों के अंदर यह तीसरी बड़ी वृद्धि है. फरवरी में ही गैस सिलेंडर 100 रुपया महंगा हो चुका है.
दिसंबर 2020 में जिस गैस सिलेंडर की कीमत 792. 50 रुपये थी उसकी कीमत अब 100 रुपये ज्यादा हो चुकी है. इतना ही नहीं गैस सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी भी अब खात्मे की तरफ है. अप्रैल 2020 में एक गैस सिलेंडर पर 245 रुपये की सब्सिडी मिलती थी, लेकिन आज यह घटकर 79-26 रुपये हो गई है. बड़े शहरों में घरेलू गैस सिलेंडरों की सब्सिडी में भारी कटौती की गई है. एक तरफ गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा हो रहा है तो वहीं दूसरी तरफ तो सब्सिडी में कटौती होती जा रही है.