ब्रेकिंग न्यूज़

प्रेमिका से बियाह नहीं होने पर प्रेमी बन गया शोले का वीरू, मोबाइल टावर पर चढ़कर बसंती से शादी की करने लगा जिद्द गर्ल फ्रेंड को बाइक सिखाना पड़ गया महंगा: 70 के स्पीड में प्रेमिका ने ट्रक को ठोका, बाल-बाल बची दोनों की जान मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार पूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला LPG यूजर्स ध्यान दें: समय रहते जरूर कर लें AADHAAR से जुड़ा यह जरूरी काम, वरना नहीं बुक होगा गैस सिलेंडर LPG यूजर्स ध्यान दें: समय रहते जरूर कर लें AADHAAR से जुड़ा यह जरूरी काम, वरना नहीं बुक होगा गैस सिलेंडर BIHAR: जहरीली शराब से 10 लोगों की मौत के बाद एक्शन में पुलिस, 3500 लीटर शराब को किया नष्ट

Home / bihar / बाढ़ से पूर्व सांसद विजय कृष्ण की पत्नी लड़ेंगी चुनाव, बेटा ने खरीदा...

बाढ़ से पूर्व सांसद विजय कृष्ण की पत्नी लड़ेंगी चुनाव, बेटा ने खरीदा नामांकन पत्र

03-Oct-2020 03:30 PM

PATNA:  पूर्व सांसद विजय कृष्ण की पत्नी बाढ़ से निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है. उनकी पत्नी प्रतिमा सिन्हा इस बार चुनावी मैदान में होंगी. नामांकन पत्र खरीदने के दौरान उनके बेटे ने बताया कि अगर आरजेडी से टिकट मिला तो ठीक नहीं तो निर्दलीय ही चुनाव में मां खड़ी होगी. 

बेटा ने खरीदा नामांकन पत्र

प्रतिमा सिन्हा का चुनाव लड़ना फाइनल है. इसको लेकर प्रतिमा सिन्हा के बेटे चाणक्य कृष्ण ने नामांकन पत्र खरीदा है. वह किसी भी दिन नामांकन कर सकती हैं. बाढ़ के कई जगहों पर पोस्टर भी लगना शुरू हो गया है. पोस्टर पर लिखा हुआ है कि एक बार फिर से जनता की सेवा में पूर्व सांसद विजय कृष्ण की पत्नी प्रतिमा सिन्हा बाढ़ विधानसभा क्षेत्र के चुनावी मैदान में आपका आशीष लेने आ रही हैं. 

जेल में बंद हैं विजय कृष्ण

ट्रांसपोर्टर सत्येन्द्र सिंह हत्याकांड मामले में सुनवाई करते हुए पटना सिविल कोर्ट ने सात साल पहले पूर्व सांसद विजय कृष्ण समेत चार लोगों को दोषी मानते हुए सभी को उम्र कैद की सजा सुनाई थी. पूर्व सांसद विजय कृष्ण फिलहाल जेल में बंद हैं. बता दें कि सत्येंद्र सिंह की हत्या मई 2009 में हुई थी. शव को बक्सा में बंद कर गंगा नदीं में फेंक दिया गया था. हत्या के 20 दिनों के बाद शव गंगा घाट से बरामद हुआ था. सत्येंद्र की पत्नी ने विजय कृष्ण, उनके बेटे, गनर समेत चार लोगों पर केस दर्ज कराया था.