मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर
13-Dec-2020 08:34 AM
BHAGALPUR : पुलिस की पिटाई से इंजीनियर आशुतोष की मौत के मामले में बड़ा एक्शन हुआ है.आशुतोष की पिटाई के आरोप में बिहपुर के पूर्व थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार मंडल को बर्खास्त कर दिया गया है. डीआईजी सुजीत कुमार ने उनके खिलाफ एक्शन लेते हुए बर्खास्तगी का आदेश जारी कर दिया है. 24 अक्टूबर को बिहपुर थाने की हाजत में आशुतोष कुमार पाठक को बंद कर पुलिस ने पिटाई की थी और बाद में 25 अक्टूबर को इलाज के दौरान आशुतोष की मौत हो गई थी.
इस घटना के बाद से थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार मंडल फरार चल रहे है. डीआईजी सुजीत कुमार ने कहा है कि बिहपुर के पूर्व थानाध्यक्ष को बर्खास्त कर दिया गया है उस पर लगे आरोप बेहद गंभीर थे और फरार होने की स्थिति में विभागीय कार्रवाई का संचालन भी मुश्किल था. ऐसे में सर्विस मैन्युअल के अनुच्छेद 311 का प्रयोग करते हुए एक्शन लिया गया है.
दरअसल यह पूरी घटना उस वक्त हुई थी जब आशुतोष पाठक अपने परिवार के साथ बाइक से घर लौट रहे थे. सड़क पर बैरिकेडिंग को लेकर वहां मौजूद पुलिसकर्मियों से उनकी बहस हो गई थी और उसके बाद थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार मंडल ने आशुतोष को थाने ले जाकर हाजत में बंद कर दिया था. हाजत में ही आशुतोष की बेरहमी से पिटाई की गई. जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी.