Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम
13-Jan-2021 08:30 AM
PATNA : इंडिगो के एयरपोर्ट मैनेजर रुपेश सिंह बेहद मिलनसार थे. पटना एयरपोर्ट से आने जाने वाले नियमित यात्रियों के साथ रूपेश एक परिवार जैसा रिश्ता बना चुके थे. नेता से लेकर ब्यूरोक्रेट तक रुपेश सबके बीच लोकप्रिय थे. मंगलवार को दिनभर रूपेश पटना एयरपोर्ट पर बेहद एक्टिव रहे थे. दरअसल पुणे से जब कोरोना वैक्सीन को लेकर फ्लाइट पटना पहुंची तो एयरपोर्ट पर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे और प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत वहां पहुंचे थे. इस दौरान रूपेश उन दोनों के साथ मौजूद रहे.
कम वक्त में सब के लिए बने बेहद खास
बिहार का शायद ही कोई ऐसा हाईप्रोफाइल व्यक्ति हो जो रूपेश को नहीं पहचानता था. रूपेश बेहद कम वक्त में सब के लिए बेहद खास बन गए थे. एयरपोर्ट से डिपार्चर हो या फिर किसी की अराइवल रूपेश से नजर मिलना आम बात थी, लेकिन अपनी व्यस्तता के बीच रुपेश सबसे मेलजोल लगते थे. मंगलवार को कोरोना की वैक्सीन आनी थी इसलिए रुपेश समय से थोड़ा पहले ही एयरपोर्ट निकल गए थे. स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे और प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत जब एयरपोर्ट पहुंचे तो रुपेश ने उनका स्वागत किया था. वह काफी देर तक इन दोनों के साथ मौजूद रहे. कोरोना की वैक्सीन कैसे सुरक्षित तरीके से पटना एयरपोर्ट पर उतारी जाए और उसे एनएमसीएच भिजवाया जाए इस पूरी प्रक्रिया को लेकर रूपेश एक्टिव रहें. कोरोना से जिंदगी बचाने की मुहिम में रूपेश की सक्रियता मंगल पांडे और प्रत्यय अमृत भी शायद भुलाए नहीं भूलेंगे, लेकिन खुद रूपेश को नहीं पता था कि दूसरों की जिंदगी बचाने के लिए जिस तरह वह एक्टिव हैं खुद उनकी जिंदगी शाम ढलते ही खत्म हो जाएंगी.
लोगों की जान बचाने को कोरोना टीका एनएमसीएच भेजने में दिनभर व्यस्त रहे रुपेश सिंह शाम को घर लौटते वक्त इंडिगो के कर्मियों और अधिकारियों से मिले और कार से रोज की तरह घर के लिए निकल गए. लेकिन घर पहुंचते ही उनकी मौत खड़ी थी और अपार्टमेंट के गेट पर ही अपराधियों ने उनके सीने में 6 गोलियां दागकर उनकी हत्या कर दी. रुपेश की मौत से हर कोई स्तब्ध है. किसी को यकिन नहीं हो रहा कि इतना मिलनसार और दूसरे के लिए फिक्रमंद व्यक्ति की कोई हत्या कर सकता है.